VIDEO: बुड्ढे ने हरियाणवी डांसर संग किया 'हटा सावन की घटा' गाने पर ऐसा डांस की देखते रह गए जवान, छा गया वीडियो

Haryanvi dance

Viral Video: यूं तो सपना चौधरी के वीडियो आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फैन्स उनके गाने देखना पसंद करते हैं, लेकिन फिलहाल तो हरियाणवी डांसर दीप्ती रावत का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को देख लोग तो अपनी हंसी ही कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। इस वीडियो में दीप्ती अपनी दादा के उम्र से आदमी संग ऐसा डांस करती दिखती हैं जिसे देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। बता दें कि दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर अभी तक 3.8 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

बूढ़े आदमी ने किया हटा सावन की घटा पर जबरदस्त डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीप्ती रावत लाल और काले रंग के सूट में हटा सावन की घटा गाने पर डांस करती नजर आती हैं, लेकिन दीप्ती को इस तरह नाचता हुआ देख भीड़ में एक बूढ़ा आदमी स्टेज पर चढ़ जाता है। सफेद कुर्ता धोती सिर पर सफेद पगड़ी पहने यह बूढ़ा आदमी डांसर के साथ इस तरह डांस करता है कि लोग भी आदमी को देखकर हैरान रह जाते हैं। जहां इस उम्र में लोग लाठी पकड़कर चलते हैं वहीं इस बूढ़े आदमी ने ऐसे-ऐसे स्टेप्स किए हैं जिसे देखकर भीड़ में खड़े जवान भी दंग रह जाते हैं।

आदमी की फुर्ती देख दंग रह गए लोग

इस उम्र में बूढ़े आदमी को इस तरह डांस करता देखकर लोगों ने तो उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस लड़की और बूढ़े आदमी का डांस लोगों को कितना पसंद आ रहा है यह तो इस वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत से लेकर गाना खत्म होने तक आदमी बिना रुके फुर्तीला डांस करता है। यह नजारा देख खुद डांसर भी हैरान रह जाती है। खैर सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है। इस वीडियो को देखकर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- डांस हो तो ऐसा। वहीं दूसरे ने लिखा-अब क्या ही बोलें आजकल बाबा लोग भी खूब एंजॉय कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X