Viral Video: दुकान में घुसकर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट सूंघ रहा था शख्स, कैमरे में कैद हुई घिनौनी हरकत

Viral Video

Viral Video: एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। नॉर्डस्ट्रॉम रैक और वॉलमार्ट जैसे स्टोर्स में एक व्यक्ति को महिलाओं के पीछे जाकर उन्हें सूंघते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस व्यक्ति का नाम कैलेस कैरॉन क्राउडर है, जिसकी उम्र 36 साल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पहले भी इस तरह की हरकतों में पकड़ा जा चुका है और उसे यौन अपराधी के रूप में रजिस्टर्ड भी किया गया है।

स्टोर में महिलाओं का पीछा करता दिखा

वायरल हो रहे एक वीडियो में क्राउडर को वॉलमार्ट में महिला ग्राहकों के पीछे छुपते और अजीब तरह का बर्ताव करते हुए देखा गया। वह तब पकड़ा गया जब एक महिला ने उसे अपने पीछे संदिग्ध तरीके से झुकते देखा और उसे सवालों के घेरे में ले लिया। जब महिला ने उससे पूछा कि वह क्या कर रहा है, तो उसने जवाब दिया कि वह अपने जूते के फीते बांध रहा था। लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह महिला के पीछे जाकर उसके प्राइवेट पार्ट को सूंघने की कोशिश कर रहा था।

कैमरे में कैद हुई घिनौनी हरकत

बरबैंक पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना एम्पायर सेंटर में एक डिपार्टमेंटल स्टोर में हुई। सिक्योरिटी कैमरों में क्राउडर को महिलाओं के सेक्शन में एक महिला के पीछे जाकर उसके बेहद करीब झुकते और उन्हें सूंघते हुए देखा गया। यही नहीं, वीडियो में वह दूसरी महिला के साथ भी इसी तरह की हरकत करते हुए दिखाई देता है।

पहले भी कई बार हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस रिकॉर्ड्स के अनुसार, क्राउडर पहले भी कई बार ऐसे मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उस पर पहले डकैती, चोरी, झांकना और अश्लील हरकतों जैसे कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। साल 2023 में उसे ग्लेनडेल में एक परिवार के घर में झांकते हुए पकड़ा गया था।

फिर हुई गिरफ्तारी

जब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे बरबैंक से दोबारा गिरफ्तार कर लिया। उसकी घिनौनी हरकतों की वजह से लोग सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और उसके खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X