..................... Viral Video of Vimal Bags Go Viral Foreign Tourists Ditch Luxury Brands for Desi Swag - Hindi Filmibeat

Viral Video: विदेशी ब्रांड छोड़ देसी झोले लेकर घूम रहीं विदेशी हसीनाएं, विमल पान मसाला के बैग...

Viral Video

Viral Video: भारत में विमल पान मसाले की पॉपुलैरिटी किसी से छुपी नहीं है। लेकिन अब इसकी पैकेजिंग में मिलने वाला बैग भी सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया है, वो भी विदेशों में। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दो विदेशी लड़कियां हाथ में 'विमल बैग' लेकर घूमती नजर आ रही हैं, और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

विदेशी लड़कियों को भाया 'विमल बैग'

रोजाल्बा पेरेज और जैकलीन मोरालेस नाम की दो विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स भारत की सड़कों पर हाथ में विमल ब्रांड का बैग लिए हुए दिखीं। उनका ये वीडियो इतना पॉपुलर हो गया कि अब तक इसे 25 मिलियन (ढाई करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो में दोनों लड़कियां हंसते हुए कहती हैं-"No Gucci, No Prada, No LV... Only Vimal!" यानी महंगे ब्रांड्स की जगह अब सिर्फ विमल! दोनों ने मेट्रो स्टेशन पर भी वीडियो शूट किया जिसमें वो विमल बैग को 'इंडियन सॉवेनियर' यानी भारत की खास चीज के तौर पर दिखा रही हैं। साथ ही कैप्शन लिखा- 'Next station... chai & colors'- यानी अगला स्टेशन, चाय और रंगों की दुनिया।

सोशल मीडिया पर हंसी का तड़का

वीडियो वायरल होते ही यूज़र्स ने मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा- "अब मुझे भी ऑफिस जाने के लिए ऐसा बैग चाहिए, Calvin Klein बेकार है!" एक ने चुटकी ली-
"किसी को इस फिरंगी को बताना चाहिए कि वो क्या लेकर घूम रही है!" वहीं एक ने कहा- "अब ये इंडियन सिटिजनशिप की हकदार है।" एक यूजर ने तो मजे लेते हुए पूछ लिया- "क्या ये अजय देवगन के घर की मेहमान हैं?" (क्योंकि अजय देवगन विमल के ब्रांड एंबेसडर हैं)

विदेशों में महंगे दाम पर बिक रहे हैं 'विमल बैग'

एक रिपोर्ट के अनुसार, यही साधारण से दिखने वाले विमल बैग्स विदेशों में लगभग ₹4,200 तक की कीमत पर बिक रहे हैं। इन्हें 'Indian Souvenir Bag' यानी भारत से लाई गई यादगार चीज के तौर पर पेश किया जा रहा है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X