Viral Video: बस में महिला के टॉप के अंदर हाथ डालने की कोशिश कर रहा था शख्स, महिला ने कर दी सरेआम पिटाई

Viral Video: केरल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ बस में सफर के दौरान छेड़छाड़ की गई। लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसने न सिर्फ उसकी हरकतों को अपने फोन में रिकॉर्ड किया, बल्कि बीच बस में ही उसे थप्पड़ों और घूंसे से जवाब दिया। थोड़ी देर बाद बस कंडक्टर मौके पर पहुंचा और आरोपी को सबके सामने फटकार लगाई।
वीडियो में क्या दिखा
यह पूरा मामला 57 सेकंड के एक वीडियो में कैद है। वीडियो की शुरुआत में महिला के पास बैठे व्यक्ति को उसके साथ गलत हरकत करते हुए देखा जा सकता है। जब महिला को इस बात का एहसास हुआ कि वह शख्स उसे गलत तरीके से छू रहा है, तो उसने तुरंत पलटवार किया और आरोपी को जोरदार थप्पड़ मारा। महिला के गुस्से से आरोपी घबरा गया, वहीं बस में बैठे यात्री भी इस दौरान चुप रहे, जब तक कंडक्टर वहां नहीं पहुंचा।
लोगों ने महिला की तारीफ की
फिलहाल, पुलिस की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। हजारों लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए महिला की बहादुरी की तारीफ की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
एक यूजर ने लिखा- 'ऐसी गंदी हरकत करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करके सजा देनी चाहिए। इस तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।' दूसरे यूजर ने कहा- 'उसे और थप्पड़ मिलना चाहिए था। जो मर्द पब्लिक प्लेसेस पर महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हैं, उन्हें सबक सिखाना जरूरी है।'
वहीं एक और व्यक्ति ने अफसोस जताते हुए लिखा-'दुख की बात है कि लड़की की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। झूठे मामलों के डर ने समाज की हिम्मत छीन ली है।'


Click it and Unblock the Notifications