..................... Viral Video of Kanpur Woman Dances with Gun on Highway for Instagram Reel Video Sparks Outrage Online - Hindi Filmibeat

Viral Video: इंस्टाग्राम रील के चक्कर में साड़ी पहनी महिला ने सड़क पर लहराई बंदूक, अब पुलिस पड़ी पीछे

Viral Video

Viral Video: आजकल इंस्टाग्राम रील्स का क्रेज हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रहा है। सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि बड़े-बुज़ुर्ग भी सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के कानपुर से, जहां एक महिला ने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए सरेआम सड़क पर बंदूक लहराई।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला एक भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही है और उसके हाथ में बंदूक भी है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इस महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

लोगों ने की पुलिस से शिकायत

यह वीडियो X (पहले ट्विटर) पर "@MishraRahul_UP" नामक यूजर ने पोस्ट किया और साथ में उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य अधिकारियों को टैग करके महिला के खिलाफ सख़्त ऐक्शन की मांग की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने हरे रंग की साड़ी पहनी है और वह कानपुर-दिल्ली हाईवे के बीचों-बीच डांस कर रही है। इस दौरान उसके हाथ में बंदूक भी है, जिसे वह हवा में लहराती दिख रही है।

कौन है ये महिला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महिला का नाम शालिनी पांडे है और उसका इंस्टाग्राम यूजर नेम @salinipanday60 है। इंस्टाग्राम पर उनके 60,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उन्होंने 2,550 से अधिक पोस्ट शेयर की हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताती हैं और रील्स के जरिए अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाना चाहती हैं।

पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इस पर ध्यान दिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। X पर पुलिस की ओर से एक जवाब आया जिसमें कहा गया- "यह महिला कानपुर नगर की निवासी है और वीडियो भी वहीं शूट किया गया है। इस संबंध में कानपुर नगर पुलिस को जानकारी दे दी गई है।" पुलिस ने आगे कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और ज़रूरत पड़ी तो महिला के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X