रील बनाने के लिए देसी लड़की ने विदेशी मेट्रो में की सारी हदें पार, लोगों ने कहा- 'देश का नाम खराब किया'

Viral Video

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर छा जाने की होड़ ने लोगों को कुछ भी करने के लिए मजबूर कर दिया है। लाइक्स, व्यूज और वायरल होने के जूनून में कई बार लोग सारी हदें पार कर जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला अमेरिका की एक मेट्रो ट्रेन में, जहां एक भारतीय लड़की ने ऐसा डांस किया कि इंटरनेट पल लोगों के गुस्से का पारा ही चढ़ गया।

अमेरिका की मेट्रो में डांस कर रही इस लड़की को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है और उसके खिलाफ लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मेट्रो को बनाया डांस फ्लोर

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की मेट्रो ट्रेन के एक कोने में खड़ी होती है, फिर अचानक कैमरा ऑन करके पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस शुरू कर देती है। वो भी ऐसा-वैसा नहीं, पूरा गलियारा रोककर, सबके सामने ट्वर्किंग जैसे मूव्स करती है। ये सब देख वहां मौजूद बाकी पैसेंजर हैरान रह जाते हैं। कुछ चुपचाप किनारे खड़े हैं, तो कुछ हैरानी से उसे घूर रहे हैं। जैसे ट्रेन में बैठे-बैठे बिना टिकट तमाशा देखने को मिल गया हो।

लोगों का रिएक्शन

नेटिजंस ने भी इस वायरल वीडियो को देख खूब भड़ास निकाली। एक यूजर ने लिखा- 'लगता है इंसान नहीं, वायरल वीडियो बनाने वाली मशीन है! सब उसे पागल की तरह देख रहे हैं।' दूसरे ने तो एकदम तीखा ताना मारा- 'अब समझ आया, बेवकूफी और आत्मविश्वास अक्सर एक साथ क्यों चलते हैं!' कुछ लोगों ने इसे भारत की इमेज के लिए शर्मनाक बताया। एक कमेंट में लिखा था- 'भारतीय लड़के अमेरिका में मेहनत से काम करने जाते हैं और ये वहां मुजरा करने चली गई?'

जहां कुछ लोगों ने इस वीडियो को सिर्फ बचकाना कहा, वहीं कुछ लोग तो एकदम गुस्से में आ गए और डिमांड की कि इस महिला को डिपोर्ट कर दिया जाए और वापस भारत भेज दिया जाए।

सोशल मीडिया में किस हद तक जाएंगे?

इस घटना ने एक बार फिर वो सवाल खड़ा कर दिया है जो हम सब मन ही मन सोचते हैं- क्या लाइक्स और फॉलोअर्स पाने के लिए अब कोई भी हद पार करना जायज हो गया है? दिल्ली मेट्रो में अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं और अब ये बुखार लगता है विदेश भी पहुंच गया है।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X