..................... Viral Video Of Gujrat Senior Counsel Lawyer Casually Drinks Beer While Virtual Court Hearing - Hindi Filmibeat

Viral Video: कोर्ट की सुनवाई के दौरान आराम से बीयर की चुस्कियां ले रहा था सीनियर वकील, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video

Viral Video: गुजरात हाईकोर्ट के एक मामले की सुनवाई में टॉयलेट के अंदर से एक व्यक्ति के पकड़े जाने के कुछ दिनों बाद एक और चौंकाने वाला वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। जिसमें एक सीनियर वकील अपनी वर्चुअल पेशी के दौरान बीयर मग से चुस्की ले रहा है।

भास्कर तन्ना का बीयर पीते हुए वीडियो वायरल

आपको बता दें, यह भी गुजरात हाई कोर्ट की सुनवाई में से एक है। सीनियर वकील भास्कर तन्ना का बीयर पीते हुए वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात हाईकोर्ट ने वकील के खिलाफ "अपमानजनक और भयावह" आचरण के लिए स्वतः संज्ञान लेते हुए ​​कार्यवाही शुरू की है। न्यायमूर्ति एएस सुपेहिया और न्यायमूर्ति आरटी वच्छानी की खंडपीठ ने कहा कि भास्कर तन्ना के बिहेवियर के कारण उनके सीनियर वकील की उपाधि वापस ले ली जानी चाहिए।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में जूम कॉल पर लाइव कोर्ट की सुनवाई दिखाई गई है, जिसमें तीन विंडो दिखाई दे रही हैं। एक विंडो में न्यायमूर्ति भट्ट दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी दो विंडो में मामले के वकील दिखाई दे रहे हैं। अदालत की कार्यवाही के लिए वर्चुअल रूप से पेश हुए तन्ना बैकग्राउंड में खड़े दिखाई दे रहे हैं। सुनवाई के बीच में, तन्ना को एक बीयर मग पकड़कर कैमरे के सामने आराम से चुस्की लेते हुए देखा जा सकता है।

कोर्ट ने लगाई भास्कर तन्ना पर रोक

हाईकोर्ट ने रजिस्ट्री को वकील को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है और उसे वर्चुअली कोर्ट में पेश होने से रोक दिया है। पीठ ने कहा, "तन्ना का बर्ताव कोर्ट द्वारा उन्हें दिए गए वरिष्ठ वकील के विशेषाधिकार का उल्लंघन करता है। हमारी राय में उनकी डिग्री वापस ले ली जानी चाहिए। हालांकि, इस पर बाद में फैसला किया जाएगा।"

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X