Viral Video: कीर्तन गाते-गाते लोगों के सामने ही बदलने लगी साड़ी, एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार की ऐसी करामात!

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियोज ऐसे आते हैं जो तेजी से वायरल होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक कीर्तन गायक के अंदाज को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या खास है।

पलक झपकते ही बदली साड़ी

ये वीडियो एक मराठी भजन गायक गोविंद महाराज गायकवाड़ का है, जो कि एक खूब चर्चित नाम हैं। इनकी खास बात यह है कि ये हैं तो एक मर्द लेकिन महिलाओं की पोशाक और महिलाओं जैसा श्रृंगार करके भजन गाते हैं। इन्हें देखने और इन्हें सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ऐसा ही एक नजारा उनके इवेंट में देखने को मिला लेकिन लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब वो लोगों के सामने ही अपनी साड़ी बदलते नजर आए।

ये नजारा देखकर लोग हैरान रह गए क्योंकि वो पलक झपकते ही साड़ी दूसरी साड़ी में नजर आए और एक नहीं दो नहीं उन्होंने तीन-तीन अलग साड़ियों में देखा गया। उनका ये अंदाज देखकर हर कोई बस हैरान ही रह गया और ये सोचने लगा कि आखिर उन्होंने ऐसा किया कैसे?

कौन हैं गोविंद महाराज गायकवाड़?

महाराष्ट्र में गोविंद महाराज गायकवाड़ एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो मराठी पारंपरिक कला रूपों जैसे भारूड और कीर्तन के लिए मशहूर हैं। अपने अनोखे अंदाज, हंसी से भरपूर परफॉर्मेंस और गहरे सामाजिक संदेशों के कारण उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब देखे और पसंद किए जाते हैं, जहां लोग उनकी कला की तारीफ करते नहीं थकते।

भारूड में खास पहचान

गोविंद महाराज गायकवाड खासतौर पर भारूड प्रस्तुतियों के लिए जाने जाते हैं। भारूड एक पारंपरिक कला है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ समाज को जागरूक करने वाला संदेश भी होता है। उनके भारूड में हास्य, सामाजिक व्यंग्य और जीवन से जुड़े नैतिक विचार बड़ी सहजता से पिरोए जाते हैं।

कीर्तन में भक्ति और प्रेरणा

भारूड के अलावा वे कीर्तन में भी माहिर हैं। कीर्तन में भक्ति गीतों के साथ आध्यात्मिक प्रवचन होता है, जो श्रोताओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा देता है।

लोगों के दिलों में जगह

अपने सादगी भरे और प्रभावशाली अंदाज से गोविंद महाराज गायकवाड न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि लोगों को सोचने और बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा भी देते हैं। यही कारण है कि वे महाराष्ट्र में हंसी और सकारात्मक संदेश के प्रतीक बन गए हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X