'मेरी सीट पर रात बिताने आया आदमी, मेरे संग सोने की कोशिश…' बनारस ट्रेन में महिला का हुआ बुरा हाल

Viral Video

Viral Video: केरल की एक युवा महिला का पहला ट्रेन सफर केरल से वाराणसी तक बेहद खतरनाक और डरावना एक्सपीरिएंस बन गया। महिला ने स्लीपर कोच में अपनी टिकट बुक कराई थी लेकिन उसकी सीट पर कई लोग आकर बैठ गए थे।

नॉर्थ इंडिया में आते ही ट्रेन की हालत खराब

उस महिला ने कई बार रेल गार्ड और रेल सर्विश में शिकायत की, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। इससे परेशान होकर उसने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रॉब्लम शेयर की और अपने आस-पास की मुश्किल परिस्थितियों को वीडियो में रिकॉर्ड किया।

रिजर्व कोच में कई लोग चढ़े

उस महिला ने कई वीडियो शेयर किए, जो पहले एक मुस्कान के साथ शुरू हुए थे, लेकिन जल्दी ही डरावने एक्सपीरिएंस में तब्दील हो गए। जैसे ही ट्रेन उत्तर भारत पहुंची, कई लोग रिजर्व कोच में चढ़ गए। महिला ने बताया कि उसका सीट दो दिन के सफर के लिए रिजर्व था, लेकिन लोग जबरदस्ती उस पर बैठ गए जबकि वह उस सीट पर लेटी हुई थी।

एक वीडियो में वह दिख रही हैं कि रात के बीच में एक आदमी उसकी सीट पर सोने की कोशिश कर रहा था। वहीं, चार लोगों का एक परिवार- एक महिला और बच्चे भी उसकी सीट पर बैठ गए थे। लगातार शिकायतों के बाद उसे आखिरकार ऊपरी बर्थ की सीट मिल गई।

अजनबी आदमी पास आकर लेटा

लेकिन उसी सफर में एक और घटना हुई। रात को एक अजनबी आदमी उसकी सीट के पास बैठ गया और उसके पास सोने की कोशिश करने लगा। महिला ने उसे डांटा और वह आदमी अपनी जगह बदल गया। उसने कैप्शन में लिखा- "उत्तर भारत की यात्रा के दौरान किसी भी चीज के लिए तैयार रहिए। मैं इसे कुछ हद तक सह सकती हूं! और मैं और क्या कर सकती हूं? कुछ भी नहीं बदलने वाला।"

महिला ने आगे लिखा कि वह पुरुषों को पूरी तरह दोष नहीं दे रही। कुछ लोग बिना बुरे इरादे के अजीब नजरों से देखते हैं। लेकिन उनके बर्ताव और बॉडी लैंग्वेज से उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस होता है। चूंकि उसने अपनी सीट खुद बुक की और पैसे दिए हैं, इसलिए उसे अपनी सीट के लिए सवाल पूछने का पूरा अधिकार है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X