Delhi Metro से फिर सामने आया अश्लील डांस का वीडियो, अंदर के कपड़े दिखाकर लड़की ने लोगों को किया परेशान!

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो यूं तो लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाने के लिए जानी जाती है। लेकिन आजकल ये मेट्रो यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है और दर्शकों के लिए मनोरंजन का साधन।
दिल्ली मेट्रो से एक और वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की का अतरंगी डांस वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की ना सिर्फ अतरंगी डांस कर रही है, बल्कि उसने अतरंगी कपड़े भी पहने हुए हैं, जिसे देखकर आसपास के लोग अनकंफर्टेबल हो रहे हैं।
लड़की ने किया भद्दा डांस
इसी वीडियो में जो लड़की डांस कर रही है, उसने ऑरेंज कलर का क्रॉप टॉप और लाइट ब्लू कलर की रिप्ड जींस पहनी हुई है। इस लड़की के आउटफिट में जो सबसे भद्दी बात थी वो था उनका ब्लैक अंडरगारमेंट, जो साफ दिखाई दे रहा था।
लोगों ने किया ट्रोल
इस वीडियो के सामने आते ही लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'ये देखकर इसके पापा को कितना गर्व होगा', दूसरे यूजर ने लिखा- 'नाच ये रही है, शर्म मुझे आ रही है', तीसरे यूजर ने लिखा- 'मेरी भैंस खुल गई है, माफ करना अभी ले जाता हूं।' इसके अलावा भी लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक और यूजर ने लिखा- 'बेचारे लड़कों ने शर्म से सर झुका दिए हैं'। एक यूजर ने मेट्रो में बैठे लोगों की तारीफ करते हुए लिखा- 'उन सभी पुरुषों को सलाम जो उसकी तरफ नहीं देख रहे हैं। कुछ महिलाएं खुद का सम्मान नहीं करती हैं और दूसरों से सम्मान की उम्मीद करती हैं।'
आपको बता दें, दिल्ली मेट्रो से आए दिन नाचने-गाने के वीडियोज सामने आते रहते हैं। जिसे लेकर DMRC सख्ती बरतने की भी कोशिश करती है लेकिन इन मामलों कुछ ज्यादा रोकथाम हो नहीं पा रही है। बल्कि कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मेट्रो प्रॉपर्टी का गलत इस्तेमाल करते हुए अश्लील वीडियो बनाते हैं ताकि वो अपने अकाउंट पर डाल सकें और कुछ व्यूज बटोर सकें।


Click it and Unblock the Notifications











