वर्चुअल सुनवाई के दौरान एडवोकेट की अश्लील हरकत, कैमरे के सामने औरत को अपनी ओर खींचकर चूमने लगा और...

Viral Video: एक वीडियो, जो कथित तौर पर दिल्ली हाईकोर्ट की एक वर्चुअल सुनवाई का बताया जा रहा है, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह क्लिप किसी कोर्टरूम बहस या जज का वकील को डांटने को लेकर नहीं है, बल्कि इसमें एक वकील को ऑनलाइन सेशन शुरू होने से पहले गंदी हरकत करते हुए देखा जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को हुई थी, जब कोर्ट की कार्यवाही शुरू नहीं हुई थी और लोग जज के आने का इंतजार कर रहे थे।
क्या हुआ वीडियो में
वीडियो में वकील को अपने कमरे में कोर्ट ड्रेस में बैठे हुए दिखाया गया है। कैमरे की तरफ उसका चेहरा पूरी तरह नहीं दिखता, बल्कि साइड एंगल से दिखाई देता है। उसके सामने साड़ी पहनी हुई एक महिला खड़ी होती है। वकील को महिला का हाथ खींचते और उसे अपनी ओर लाते हुए देखा जा सकता है। महिला हिचकिचाती हुई नजर आती है और विरोध भी करती है, लेकिन वकील उसे चूम लेता है। इसके बाद महिला पीछे हट जाती है। फिलहाल वकील और महिला की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है।
लोगों के रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील शशांक शेखर झा ने इस वीडियो को रीशेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'Delhi High Court।'
वहीं, सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के वकील कुमार दीपराज ने कहा, 'वो जज नहीं हैं, वो एक एडवोकेट लग रहे हैं। यह दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस ज्योति सिंह की कोर्ट है, और उस वक्त कोर्ट की कार्यवाही जारी नहीं थी।'
पहले भी वायरल हुआ किस्सा
इससे पहले जून में गुजरात हाईकोर्ट से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की कार्यवाही में हिस्सा लेते हुए टॉयलेट पर बैठे हुए देखा गया था।
गुजरात हाईकोर्ट ने उस व्यक्ति पर 1 लाख का जुर्माना लगाया था और उसे 15 दिनों की कम्यूनिटी सर्विसेज करने का ऑर्डर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications