Coldplay का कंसर्ट बना कांडप्लेस, एक-दूजे की बाहों में कर रहे थे इंजॉय, खुली एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की पोल

Coldplay

Coldplay Kiss Cam Viral Video: Coldplay के सिंगर और फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन हाल ही में उस समय चर्चा में आ गए जब उन्होंने अमेरिका के बोस्टन शहर के Gillette Stadium में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान गलती से एक कपल के अफेयर का खुलासा कर दिया। यह सब तब हुआ जब क्रिस अपने शो में मस्ती-मजाक के लिए इस्तेमाल होने वाले "किस कैमरा" से दर्शकों को दिखा रहे थे।

क्या हुआ था उस रात?

शो के दौरान जब कैमरा एक कपल पर गया, जो एक-दूसरे के बेहद करीब खड़े थे और पुरुष महिला को पीछे से पकड़कर खड़ा था, तो मामला अचानक अजीब हो गया। दोनों की हरकतें देखकर लग रहा था कि वो घबरा गए हैं। जैसे ही उनकी तस्वीरें बड़ी स्क्रीन पर आईं, महिला तुरंत वहां से दूर हट गई और पुरुष झुक गया, मानो कैमरे से खुद को छुपा रहा हो। स्टेडियम में बैठे दर्शकों को यह एक मजेदार पल लगा और क्रिस मार्टिन ने मंच से चुटकी लेते हुए कहा: "अरे इन दोनों को देखो! या तो इनका अफेयर चल रहा है या फिर ये बहुत शर्मीले हैं!"

कौन था वो कपल

शुरुआत में सब हंसी-मज़ाक लग रहा था, लेकिन यह पल जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस वीडियो ने एक गंभीर मोड़ ले लिया। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर फैला, लोग उस कपल की पहचान करने लगे। The Sun की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उस आदमी को टेक कंपनी के CEO एंडी बायरन के रूप में पहचाना गया है और उनके साथ जो महिला थी, वो उनकी कंपनी की HR हेड बताई जा रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है।

लोगों का रिएक्शन

इस खबर का जैसे ही खुलासा हुआ, सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ ही आ गई। एक यूजर ने लिखा- 'बीवी को धोखा देकर कंसर्ट में मस्ती?' दूसरे यूजर ने लिखा- 'अपने धोखेबाज पार्टनर को पब्लिक कॉन्सर्ट में लाना बहुत ही अजीब है। मुझे उसकी पत्नी के लिए बुरा लग रहा है।' एक और ने तंज कसते हुए कहा- 'पता नहीं क्या ज्यादा बुरा है- धोखा खाना या ये जानना कि तुम्हारा पार्टनर Coldplay का फैन है!'

Coldplay का वर्ल्ड टूर के बारे में

इस वायरल ड्रामे के बीच, Coldplay का मशहूर Music of the Spheres World Tour पूरे अमेरिका में धूम मचा रहा है। बोस्टन के बाद बैंड मैडिसन, नैशविल और मियामी जैसे शहरों में शो करेगा और फिर अगस्त में UK लौटेगा जहां कई और कॉन्सर्ट्स होने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: coldplay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X