Viral Video: 'धंधेवाली' या 'पर्सनल चॉइस'? बिहार में लाइव-इन रिलेशनशिप पर भिड़े लोग, सोशल मीडिया पर मचा तूफान

Viral Video

Viral Video: बिहार में एक सड़क पर लिया गया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। नेशनल कमीशन फॉर मेन इंडिया ने इसे X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, जिसके बाद लोगों में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर बहस छिड़ गई। किसी ने इसे हमारी संस्कृति के खिलाफ बताया, तो किसी ने इसे दो लोगों की अपनी पसंद माना।

लिव-इन रिलेशनशिप पर छिड़ी बहस

वीडियो में एक महिला, जो पारंपरिक कपड़ों में थीं, उसने लिव-इन को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा, 'हमारे यहां सिर्फ शादीशुदा लोग ही साथ रहते हैं।' उन्होंने इसकी तुलना चोरी से की और कहा कि सात फेरे जैसे शादी के रीति-रिवाज पूरे होने के बाद ही पुरुष और महिला एक घर में रह सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा, 'हमारे यहां इसे धंधेवाली कहा जाता है,' यानी उनके मुताबिक लिव-इन में रहने वाली महिलाओं का कोई चरित्र नहीं होता और यह भी कहा कि लिव इन में रहना धार्मिक गुरुओं की सीख के खिलाफ है।

'कम पढ़े-लिखे लोगों की मानसिकता'

उनकी बात का जवाब भीड़ में मौजूद दूसरी महिला ने दिया। उनका कहना था कि इस तरह के विचार कम पढ़ाई-लिखाई और सीमित सोच का नतीजा हैं। उन्होंने कहा, 'साथ रहने का मतलब हमेशा शारीरिक संबंध नहीं होता। और अगर होता भी है, तो अगर दोनों बालिग हैं, तो यह उनका अपना फैसला है।'

लोगों का रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की रिएक्शन आईं। एक यूजर ने लिखा- 'लिव-इन को हिंदू धर्म के प्राचीन ग्रंथों में गंधर्व विवाह कहा गया है। यह आठ तरह के विवाहों में से एक है। जो कहते हैं कि यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है, असल में वे इसलिए नाराज हैं क्योंकि किसी ने उन्हें चुना ही नहीं।'

दूसरी तरफ, कुछ लोगों ने इसे परिवार और परंपराओं के खिलाफ बताया। एक ने कहा, 'कोई भी अच्छे माता-पिता नहीं चाहेंगे कि उनका बेटा या बेटी लिव-इन में रहे। आज के युवाओं के लिए यह बस मौज-मस्ती का तरीका बन गया है।' वहीं किसी ने लिखा- 'हम आज भी लिव-इन को सामान्य नहीं मान पा रहे हैं, यह भारत के पीछे जाने की निशानी है।'

ये बहस भले ही नई न हो, लेकिन इस वीडियो में लोगों की साफ़ और भावुक प्रतिक्रियाओं ने यह दिखा दिया कि समाज में इस मुद्दे पर सोच अब भी बंटी हुई है। कई लोगों के लिए यह रिश्तों और संस्कारों के टूटने का कारण है, तो कई लोगों के लिए यह सिर्फ दो बालिग लोगों के बीच का आपसी फैसला है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X