एक-दो या तीन नहीं बल्कि आठ पतियों के नाम का सिंदूर भरती है ये औरत, वीडियो सामने आते ही मची खलबली!

Viral Video: अजब-गजब कारनामे करने वाले कई लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब एक ऐसी औरत का वीडियो का सामने आया है, जिसने अपने सिर पर आठ मांग निकाल रखी है। इस महिला को देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
आठ मांग में भरा सिंदूर
एक महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये महिला एक नहीं, दो नहीं बल्कि आठ-आठ मांग निका़ल रखी है और इन आठों मांगों में इस महिला ने सिंदूर भरा हुआ है। इस महिला का दावा है कि उसने आठ शादियां की हैं और उसके आठ पति हैं।
सभी पतियों से करती हैं प्यार
जब इस महिला से एक रिपोर्टर ने पूछा क्या आप अपने सभी पतियों को प्यार करती हैं तो उस महिला ने कहा कि हम अपने आठों पतियों से जान से ज्यादा प्यार करते हैं। हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये महिला सच बोल रही है या झूठ।
किस नाम से है महिला का अकाउंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस महिला का सोशल मीडिया पर अकाउंट है और वो अक्सर आठ मांग में सिंदूर भरकर वीडियो शेयर करती हैं। इस महिला का नाम है- चाहत यादव और वो बिहार की रहने वाली हैं। उनका एक भरा-पूरा परिवार है।
फेमस होने के लिए बोल रहीं झूठ?
चाहत नाम की इस महिला का अकाउंट देखकर पता चलता है कि इस महिला का सिर्फ एक ही पति है, जो अक्सर उनके साथ वीडियो बनाता है। इन दोनों की सोशल मीडिया पर ठीक-ठाक फॉलोइंग है। और लगता है आठ पतियों वाली बात इस महिला ने पब्लिसिटी पाने के लिए की है।


Click it and Unblock the Notifications