..................... Viral Video Lady falling while dancing on laal pari watch funny trending video - Hindi Filmibeat

Viral Video: लाल परी गाने पर नाचते हुए बुरी तरह गिरी महिला, लोग बोले- जोश में आ गई लाल परी

Viral Video

Laal Pari Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बार फिर से डांस करती एक महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे। इस वीडियो में कुछ महिलाएं किसी घर में इकट्ठा हुई नजर आ रही हैं। माहौल को देखकर लगता है कि यह शायद कोई किट्टी पार्टी या छोटी-सी होम गेदरिंग हो सकती है।

इस फंक्शन के लिए सभी महिलाओं ने लाल साड़ी पहन रखी है। ऐसा लग रहा था मानो ये लाल इस पार्टी का थीम ड्रेस हो! इसी दौरान अचानक से बैकग्राउंड में लाल परी गाना बजने लगता है और तभी वहां मौजूद एक आंटी जोश में आकर डांस करने लगती हैं।

क्लिप की शुरुआत में उनका डांस देखने लायक था और चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। उनकी इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद आसपास की महिलाएं उन्हें देखकर ताली बजा रही थीं। सबकुछ बिल्कुल ठीक चल रहा था, लेकिन कहते हैं न कि एक छोटी-सी गलती कभी-कभी पूरे माहौल को बदल देती है। इस वीडियो में भी ऐसा कुछ देखने को मिला। डांस के बीच आंटी एक स्टेप करने की कोशिश करती हैं जिसमें उन्हें अपने पैर को आगे रखकर अचानक मोड़ना होता है।

अब जैसे ही वो यह मूव करती हैं, उनका पैर बैलेंस नहीं बना पाता और स्लिप हो जाता है। देखते ही देखते वो ज़मीन पर मुंह के बल गिर जाती हैं। यह सब इतना अचानक हुआ कि वहां मौजूद लोग कुछ सेकंड तक समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ। माहौल में जोश और हंसी का रंग था, वह पलभर में चिंता और हैरानी में बदल गया। आसपास मौजूद महिलाएं भी तुरंत उनकी मदद करने के लिए उठ खड़ी होती हैं। कुछ उन्हें संभालने के लिए आगे बढ़ती हैं तो कुछ घबराहट में इधर-उधर देखने लगती हैं।

इस पूरे वीडियो को देखकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि डांस करते वक्त हमेशा फर्श और जूतों का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी चोट का कारण बन सकती है। वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो को हंसी-मज़ाक की तरह ले रहे हैं और तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X