Video: बिना पेटीकोट लड़की ने साड़ी के साथ ऐसी अश्लीलता, बुरी तरह भड़के लोग सुना रहे गालियां

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भारतीय लड़की का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह लंदन की सड़कों पर साड़ी पहनकर, कैमरे के सामने बोल्ड पोज़ देती नजर आ रही है। पीछे से साड़ी हटाकर वह अपना पूरा बैक साइड फ्लॉन्ट करती है। वीडियो में बिग बेन टॉवर और विंस्टन चर्चिल की मूर्ति साफ नजर आ रही है यानी यह सब एक बेहद भीड़भाड़ और टूरिस्टिक जगह पर फिल्माया गया है।
इस वीडियो को अब तक 3.3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लेकिन जितनी तेजी से यह वायरल हो रहा है, उतनी ही तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, "फिर भारतीय महिला खुद को सती सावित्री बताती है क्या मजाक है।" लोगों का कहना है कि ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स केवल लाइक्स और व्यूज के लिए "अतरंगी और अश्लील हरकतें" करते जा रहे हैं, जिनका समाज पर बेहद गलत प्रभाव पड़ता है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जमकर अपना गुस्सा दिखा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शर्म आनी चाहिए! विदेश जाकर देश की संस्कृति का मज़ाक बना रही हो।" इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, "अगर यही सब भारत में करती तो कहते भारत असुरक्षित है, अब कौन असुरक्षित है?" वहीं एक शख्स ने लिखा, "लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए कुछ भी करोगे? कोई मर्यादा भी है या नहीं?" एक शख्स ने लिखा, "साड़ी पहनकर भी अश्लीलता? फिर कहते हैं लड़कियों को जज मत करो!"
सोशल मीडिया की होड़ में खोती मर्यादा
ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी कंटेंट क्रिएटर ने 'वायरल' होने की चाह में बेशर्मी की हदें पार की हों। इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स ने जहां युवाओं को पहचान और अवसर दिए हैं, वहीं कुछ लोग इस आज़ादी का गलत फायदा उठाते नजर आ रहे हैं। "अश्लीलता, अजीबोगरीब कपड़े, और बेबाक हरकतें" अब कंटेंट की परिभाषा बन चुकी है। इससे न सिर्फ भारतीय संस्कृति की छवि धूमिल होती है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी यह खतरनाक मिसाल बनती जा रही है।
इस वीडियो ने फिर एक बार ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया पर लाइक, शेयर और फॉलोअर्स के लिए "संस्कार और संस्कृति" को ताक पर रख देना सही है? क्या ये डिजिटल पापुलैरिटी आज की नई 'कामयाबी' बन चुकी है?


Click it and Unblock the Notifications