Viral Video: बड़ा सा पत्थर लेकर बुजुर्ग औरत ने दूसरी ट्रेन के पायलट की मारा, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला चलती हुई लोकल ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी है और पास से गुजर रही दूसरी ट्रेन पर एक बड़ा पत्थर फेंकती नजर आ रही है।
वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे। कई यूजर्स ने दावा किया कि यह घटना मुंबई की है, लेकिन जांच के बाद सच्चाई कुछ और निकली।
महिला ने मोटरमैन केबिन पर मारा पत्थर
वीडियो में साफ दिखता है कि महिला हाथ में एक बड़ा पत्थर लिए सामने से आती ट्रेन के मोटरमैन के केबिन पर निशाना साधती है। पत्थर फेंकने के बाद वह कुछ चिल्लाती भी है, लेकिन उसकी आवाज सुनाई नहीं देती। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने गुस्से में मुंबई पुलिस को टैग किया और महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
लोगों को लगी मुंबई की घटना
शुरुआत में मुंबई पुलिस ने भी इसे मुंबई का मामला मान लिया और मुंबई जीआरपी (Government Railway Police) को जांच के लिए टैग किया। लेकिन कुछ रेलवे एक्सपर्ट्स और फैक्ट-चेकर्स ने ध्यान से वीडियो की जांच की तो खुलासा हुआ कि यह वीडियो मुंबई का नहीं है।
महिला के इस हरकत के कारण का पता नहीं
लोग अब यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस महिला ने ऐसा क्यों किया। किसी ने कहा कि शायद वह गुस्से में थी या किसी बात से नाराज थी, तो कुछ ने इसे किसी मानसिक परेशानी का नतीजा बताया। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी विरोध या गुस्से में की गई सोची-समझी हरकत थी।
पश्चिम बंगाल का है वीडियो
वीडियो में एक अहम सुराग भी मिला है- जिस ट्रेन पर महिला ने पत्थर फेंका, उस पर ER लिखा हुआ दिखता है। ER का मतलब है Eastern Railway, जो पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में चलती है। जबकि मुंबई की लोकल ट्रेनें Western Railway (WR) और Central Railway (CR) के तहत आती हैं। इससे साफ है कि यह वीडियो मुंबई का नहीं, बल्कि Eastern Railway जोन का है।
मामले पर जांच जारी
अधिकारियों ने फिलहाल घटना की सही जगह की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्होंने वायरल वीडियो पर जवाब देते हुए लिखा- 'मामला संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।' इसके बाद Eastern Railway RPF ने हावड़ा और सियालदह स्टेशन की आरपीएफ टीमों को टैग किया है। अब इस मामले की आगे की जांच जारी है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications