VIRAL VIDEO: न्यूज डिबेट में हुई पिटाई के बाद IIT Baba ने किया ऐसा तांडव, इंटरनेट पर वायरल हो रहा VIDEO

IIT baba

IIT Baba VIRAL VIDEO: महाकुंभ 2025 में जो जमकर लाइमलाइट में आया है वह हैं आईआईटी बाबा (IIT Baba), बाबा के आए दिनों वीडियो या इंटरव्यू वायरल होते रहते हैं। बीते दिन आईआईटी बाबा का एक वीडियो वायरल हुआ जहां एक शो के दौरान उनके साथ अभद्रता हुई इतना ही नहीं कुछ लोगों ने जमकर उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह ने नोएडा सेक्टर 162 थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

मीडिया शो में हुई आईआईटी बाबा संग मारपीट
पुलिस को की गई शिकायत में उन्होंने कहा कि मीडिया हाउस ने उन्हें साक्षात्कार पर बुलाया था और उस दौरान उनके साथ अभद्रता की गई। कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी पिटाई भी की है। आईआईटी बाबा का मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस घटना के बीच आईआईटी बाबा का एक वीडियो और सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आईआईटी बाबा कमरे में खुद को बंद कर तांडव करते नजर आ रहे हैं।

मारपीट के बाद तांडव डांस करते दिखे आईआईटी बाबा
खुद को शिव का भक्त कहने वाले आईआईटी बाबा का एक वीडियो Kalkiworld777 पर शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि अक्षय सिंह काले रंग की धोती और गाले में मालाएं पहने हैं। कानों में ईयरफोन लगाए बाबा जमकर तांडव डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही कैप्शन दिया गया है कि- टना प्यार रहा ना शर्म रही ना सच्चाई की कलम रही। ना साधु रहा ना संत रहा कोई। तेरे पाप का कोई अंत नहीं है।ट बता दें कि आईआईटी बाबा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई।

आईआईटी बाबा का डांस देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
आपको बता दें कि आईआईटी बाबा के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ना सम्मान का ना अपमान का भय हर हर महादेव। वहीं दूसरे ने लिखा- जो हुआ वह बहुत गलत हुआ तांडव तो बनता है। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दुनिया को भाड़ में जाने दो तुम अपनी मस्ती में मगन रहो।

More from Filmibeat

Read more about: entertainment news viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X