Video- पत्नी के पैरों में माथा टेकते पति पर भड़की बुजुर्ग महिला, प्रेम मंदिर में कर रहा था ये हरकत, Troll

Husband Wife Prem Mandir Video- प्रेम मंदिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। मान्यता है कि लड़का या तो मां-बाप के पैर छूता है या बहन के.. लेकिन इस वीडियो में एक पति को अपनी पत्नी के सामने नतमस्तक होते देखा जा सकता है।
ये वीडियो वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर का है और जिस दौरान वो पैरों पर था उसी वक्त एक बुजुर्ग महिला ने क्लास लगा दी। जी हां, प्रेम मंदिर से सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पत्नी पीली रंग के कपड़ों में मंदिर के सामने खड़ी है और उसका पति पैरों में सजदे की हालत में है।
उसके बाद वो खड़ा होता है और पत्नी को गले से लगा लेता है। इस दौरान पत्नी हैरान की आखिर लड़के ने ऐसा क्यों किया। वो मुंह में हाथ लगाकर अपने हैरान रह जाने का रिएक्शन देती दिखाई दे रही है। इस दौरान एक बुजु्र्ग महिला आती और लड़के की क्लास लगा देती हैं। उनका कहना था कि, मां और बहन नहीं क्या?
क्या बोलीं बुजुर्ग महिला?
प्रेम मंदिर में पत्नी के पैरों में सजदा करते इस व्यक्ति को बुजुर्ग महिला ने फटकार लगाते हुए कहा, ''औरत के मत्थे टेक रहा है, सारी बुद्धि खत्म हो गई तेरी तो। औरत के पैरन में पत्थे टेक रहा है। तो अपनी औरत थोड़ी ना होती है, मां भी है बहन भी है, औरत है वो भी।'' इसके बाद लड़के को बुजुर्ग महिला के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होते ही आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
ट्रोल कर रहे हैं लोग
लोग इस वीडियो के सामने आने के बाद लड़के को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''Aunty का दिल से धन्यवाद इसकी मुंह पर बेइज्जती करने के लिए।'' एक ने लिखा, ''सही बात है दादी।'' एक ने लिखा, ''इसको कहते हे जोरू का गुलाम।'' एक ने लिखा, ''भगवान के दर्शन नहीं करने जाते वहां अय्याशी करने जाते हैं... यह काम तो आप घर पर कारा करो वहां भगवान के दर्शन कारा करो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहास आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications