दूल्हे ने अपनी ही शादी में किया ऐसा डांस, स्टेप देख फटी रह गईं बारातियों की आंखें, VIDEO देख छूट जाएगी हंसी...

भारतीय शादियां अपनी मौज-मस्ती और नाच-गानों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। ऐसा तो बहुत कम जगह ही होता है जहां शादी हो और नाच-गाना न हो रहा हो अकसर शादियों में मौज मस्ती होती ही रहती है। शादियों के सीजन में आए दिनों वेडिंग के मजेदार क्लिप वायरल होते ही रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो एक वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा कुछ अटपटे स्टेप्स करता नजर आ रहा है। दूल्हे के डांस को देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। दूल्हे का डांस देख लोग जम के मजे लेते नजर आ रहे हैं।
दूल्हे का अटपटा डांस हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन के सामने सोलो डांस परफॉर्म कर रहा है वहीं आस पास मेहमान टकटकी लगाकर दूल्हे को घूरते नजर आ रहे हैं। दूल्हा 'वरुण धवन की मूवी 'मैं तेरा हीरो' के हिट गाने 'तेरा ध्यान किधर है तेरा हीरो इधर है' और कार्तिक आर्यन की मूवी 'शहजादा' पर डांस करता दिख रहा है। इन बॉलीवुड सॉन्ग पर दूल्हे का ऐसा अजीबो-गरीब डांस देख लोगों की हंसी छूट जाती है। इंटरनेट पर तो दूल्हे का वीडियो छा गया है इसपर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
Kya majboori rahi hogi pic.twitter.com/K8qSVXm6Qi
— desi mojito (@desimojito) December 7, 2025
लोग ले रहे दूल्हे के जम के मजे
इस वीडियो को X प्लेटफार्म पर @desimojito नाम के यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा 'क्या मजबूरी रही होगी' सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ रहे हैं और लोग अलग-अलग तरह से इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। दूल्हे की ऐसी परफॉर्मेंस देख एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा- मुझे तो देखने में भी शर्म आ रही है इसने किया कैसे होगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- लगता है कोरियोग्राफर वही है जिसने अजय देवगन का डांस कोरियोग्राफ किया होगा। वहीं तीसरे यूजर ने दूल्हे के सपोर्ट में बोलते हुए लिखा- कम से कम कोशिश तो कर रहा है उसे डांस नहीं आता फिर भी ट्राई किया।


Click it and Unblock the Notifications











