..................... VIRAL VIDEO: Groom friends forced house for smoking, and disgusting push ups on animal - Hindi Filmibeat

VIRAL VIDEO: शादी में दूल्हे के दोस्तों ने घोड़ी के साथ की ऐसी घिनौनी हरकत, चुपचाप तमाशा देखते रहे बाराती

VIRAL VIDEO

Animal Cruelty Viral Video: यूं तो सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कभी कोई डांस कर लोगों को आकर्षित करता है तो कभी कोई गाना गाकर लोगों से तारीफें बटोरता है, लेकिन फिलहाल तो एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग गुस्से से लाल हो गए है। कमेंट में जमकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

शख्स ने घोड़े के साथ की ऐसी घिनौनी हरकत
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में जानवर के साथ क्रूरता देखी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी के जुलूस में एक युवक घोड़े के साथ क्रूरता करता नजर आ रहा है। युवक असहाय घोड़े के मुंह में जबरन सिगरेट ठूंसता है उसके बाद वह उसके शरीर पर चढ़कर पुशअप्स करता नजर आ रहा है। वह एक बार नहीं बार-बार घोड़े के साथ ऐसा करता नजर आता है। वहीं शादी में आए अन्य मेहमान भी घोड़े के साथ अजीब और घिनौनी हरकतें करते दिखे। हैरानी वाली बात यह है कि शादी में आए इतने मेहमानों में से किसी ने भी युवक को घोड़े के साथ इस तरह की क्रूरता करने से नहीं रोका। बल्कि घोड़े के साथ ऐसा दुर्व्यवहार होता देख लोगों ने जमकर एंजॉय किया और वीडियो भी बनाया।

वीडियो को देख भड़के उठे लोग
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो आया लोगों का गुस्सा नहीं थमा। वीडियो देखते ही लोग भड़क उठे और कमेंट्स में जमकर खरीखोटी सुनाईं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे बेशर्मों को तुरंत ही सजा मिलनी चाहिए। ऐसों को तो जेल होनी चाहिए। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- हमें हैरानी है कि इस तरह का दुर्व्यवहार हमारे देश में हो रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ तो सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इस वीडियो को देखकर तो मेरा खून खौल रहा है।

Read more about: viral video entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X