Viral Video: अर्बन कंपनी से आई लड़की ने महिला पर किया हमला, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Urban Company Lady Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सीधे मुंबई से वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाओं को आपस में भिड़ते हुए देखा जा सकता है। खबर है कि एक महिला जो कि अर्बन कंपनी से आई थी उसने बुकिंग कैंसिल कर दी जो कि विवाद का कारण बना था।

Urban Company

अर्बन कंपनी से महिला मसाज थेरेपी देने के लिए आई थी और उसकी झड़प 46 साल की एक महिला से हो गई। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सामने आकर लोगों को चौंका दिया है। ऐसा कुछ पहली बार देखने को मिला है जो कि सभी को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में आप दोनों महिलाओं को बहस करते हुए और झगड़ा करते हुए देख सकते हैं।

कैसा है वीडियो?

वीडियो में आप देखेंगे कि अर्बन कंपनी वाली लड़की जिसने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे वो अपने मोबाइल से वीडियो बनाती हुई नजर आ रही है। मकान मालिक ने अर्बन कंपनी वाली महिला से कहा कि, ''बाहर जाओ बदतमीज महिला से बात नहीं करते। जाओ बाहर निकलो, बाहर निकलो।''

इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है। बेड पर दोनों महिलाएं गिर जाती हैं और मारपीट होने लगती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने एक डिबेट शुरु कर दी है। अर्बन कंपनी से आई महिला की बुकिंग रद्द कर दी गई थी इससे वो काफी गुस्से में थी।

कमेंट्स की बाढ़

इस वीडियो को Siraj Noorani नाम के ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। ना सिर्फ ट्विटर बल्कि इंस्टाग्राम पर भी इस वीडियो ने वायरल होकर चर्चा शुरु कर दी है। देखिए ये हैरान करने वाला वीडियो जो कि आपको सतर्क करने के लिए देखना काफी जरूरी है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X