..................... Viral Video: Girl dance in Farewell party in Mein hoon na song, Video create buzz crossed 131 million views - Hindi Filmibeat

Viral Video: साड़ी में बिजली बनकर नाची लड़की, वीडियो पर आए 131 मिलियन व्यूज, हिला इंटरनेट

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। मगर आज हम आपको त्रिपुरा की एक ऐसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देख आप भी तारीफ करते नहीं थकेंगे। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला डांस करती है, लेकिन लड़की का डांस देख आप भौचक्के रह जाएंगे।

Viral Video


साड़ी में ऐसी नाचीं अंकिता की लोग हो गए दीवाने

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है त्रिपुरा की अंकिता ने फेयरवेल पार्टी में बॉलीवुड के पॉपुलर सॉन्ग 'मैं हूं ना' पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स ने लोगों को उनका यह वीडियो बार -बार देखने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो इसलिए और लोगों का दिल छू रहा है क्योंकि अंकिता ने यह डांस साड़ी में किया है। साड़ी में अंकिता इस गाने में डांस करती हुई सुष्मिता सेन से कम नहीं लग रही हैं। वैसे तो आजकल जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उसमें लड़कियां आमतौर पर फेयरवेल पार्टी में जींस या बोल्ड कपड़ों में डांस करती दिखती हैं, लेकिन इस वीडियो में अंकिता की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है।


अंकिता के डांस ने हिला दिया इंटरनेट

वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब तक 131 मिलियन व्यूज यानी 13.1 करोड़ व्यूज आ चुके हैं। अंकिता ने अपने डांस से लोगों के दिलों पर जादू कर दिया है। लोगों को यह डांस बड़ा ही पसंद आ रहा है और इसकी तारीफें करते थक नहीं रहे हैं। अंकिता के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम फायर हैं आप। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत डांस। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-छा गईं आप तो। बता दें कि अंकिता का यह डांस वीडियो ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X