..................... Viral video from Haryana industrial area where company gifted Soan Papdi as Diwali gift and they threw it - Hindi Filmibeat

Viral Video: कंपनी ने दीवाली में दिया ऐसा गिफ्ट, गुस्से में कर्मचारियों ने गेट पर ही फेंक दिया, वीडियो वायरल

Soan Papdi Diwali gift viral video

Soan Papdi Diwali gift viral video: लोगों को सालभर दीवाली का इंतजार रहता है। इस मौके पर कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को बेस्ट से बेस्ट गिफ्ट्स देने की कोशिश करती हैं, वहीं कुछ कंपनियां कंजूसी दिखाते हुए कुछ ऐसे गिफ्ट्स पकड़ाती हैं, जो किसी काम के नहीं होते। ऐसा ही कुछ हुआ हरियाणा के सोनीपत इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में जहां कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ऐसा गिफ्ट दिया कि वो वहीं फेंक कर चल दिए।

फेंक दिया गिफ्ट

हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर इलाके में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कंपनी के कर्मचारी दिवाली गिफ्ट से इतने नाराज हो गए कि कंपनी के गेट पर ही उस गिफ्ट को फेंक दिया।

दरअसल, इस कंपनी ने दीवाली के तोहफे के तौर पर सोन पापड़ी का डब्बा दिया था और सोन पापड़ी का डब्बा देखकर लोग काफी नाराज हो गए। वो सोन पापड़ी के डिब्बे कंपनी गेट पर फेंकते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इस घटना पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

वीडियो में क्या दिखा

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर गिफ्ट के रूप में सोन पापड़ी दी। लेकिन कर्मचारियों को यह गिफ्ट पसंद नहीं आया और उन्होंने गुस्से में मिठाई के डिब्बे कंपनी के गेट पर ही फेंक दिए। वीडियो में कई लोग दिखाई दे रहे हैं जो अपने हाथों में मिठाई के डिब्बे लेकर गुस्से में जमीन पर फेंकते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह वीडियो @WokePandemic नाम के एक अकाउंट से पोस्ट किया गया। कैप्शन में लिखा गया- "कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर सबसे नापसंद मिठाई सोन पापड़ी दी। कर्मचारियों ने गुस्से में मिठाई के डिब्बे कंपनी के गेट पर ही फेंक दिए। क्या सोन पापड़ी इस अपमान की हकदार थी?"

यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा- "जो लोग दीवाली जैसे पवित्र त्योहार पर भोजन फेंकते हैं, वो माता अन्नपूर्णा का अपमान करते हैं। भोजन हमारी देवी का रूप है, उसका सम्मान करना चाहिए। दिवाली गिफ्ट देना कोई जरूरी नहीं, यह सिर्फ कंपनी की सद्भावना होती है।"

वहीं दूसरे यूजर ने कहा- "मिठाई फेंकना गलत है, लेकिन मजदूरों की नाराजगी समझी जा सकती है। ऑफिस में बैठे लोगों की तुलना में फैक्ट्री के कर्मचारी ज्यादा मेहनत करते हैं और फिर भी कम पाते हैं। कई लोग ऐसे गिफ्ट दूसरों को दे देते हैं या दान कर देते हैं।"

एक और यूजर ने लिखा- "अगर मिठाई पसंद नहीं थी तो किसी गरीब को दे देते। खाने की चीज़ फेंकना बहुत गलत है, खासकर ऐसे देश में जहां लाखों लोग भूख से जूझते हैं। यह शर्मनाक है।"

मीम्स की पसंदीदा 'सोन पापड़ी'

हर साल दिवाली पर सोशल मीडिया पर सोन पापड़ी को लेकर हजारों मीम्स बनते हैं। इसे सबसे कम पसंद की जाने वाली मिठाई कहा जाता है। अब गन्नौर की इस घटना के बाद लोग फिर से सोन पापड़ी पर मीम्स और जोक्स बना रहे हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X