Viral Video- भगवान शिव से चार लड़कियों ने रचाई शादी, अजब शादी का गजब वीडियो आया सामने

Viral Video

Viral Video- सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियोज सामने आते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होते हैं। इस वक्त एक अनोखी शादी को लेकर चर्चा है जिसमें किसी इंसान से नहीं बल्कि सीधे भगवान से शादी की गई है।

जी हां, चार लड़कियों ने भगवान शिव को विवाह किया है और ये वीडियो सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रहा है। ये वीडियो सीधे उत्तर प्रदेश के झांसी सामने आया है जिसमें शादी समारोह में कई लोग नजर आ रहे हैं।

बता दें कि ये चारों लड़कियां ग्रेजुएट हैं और इनके नाम रेखा, वरदानी, कल्याणी और आरती है। आखिरकार इन लोगों ने ऐसा क्यों किया है इसको लेकर किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है।

वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं ये लड़कियां बेहद खुश हैं और शिवलिंग पर माला पहनाकर शादी कर रही है। वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये गलत है और भगवान का सम्मान करना चाहिए।

क्या बोले लोग?

वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''भक्ति भावना अच्छी बात है, पर शिव-शक्ति सृष्टि की अटल सत्य है।'' एक ने लिखा, ''भगवान का मजाक बना दिया है।'' एक ने लिखा, ''माता पार्वती ने 10 हजार वर्ष तपश्या की थी इन्हे फ्री में ही मिल गए।'' एक ने लिखा, ''शिव तो शादीशुदा पहले से है ये आप ने क्या किया।'' एक ने लिखा, ''देश की सबसे बड़ी समस्या दिखने के लिए धन्यवाद।''

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X