Viral Video: कब्रिस्तान के अंदर से महिला ने मंगाया खाना, लोकेशन सुनकर डिलीवरी बॉय के उड़े होश और फिर...
Viral Video: ऑनलाइन फूड डिलीवरी से जुड़े कई हैरान करने वाले किस्से सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया मामला कुछ ज्यादा ही चौंकाने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक डिलीवरी बॉय उस वक्त अनकंफर्टेबल हो जाता है, जब उसे पता चलता है कि ग्राहक किसी घर या ऑफिस में नहीं, बल्कि कब्रिस्तान के अंदर बैठी है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय ग्राहक से फोन पर रास्ता पूछ रहा होता है। बातचीत के दौरान उसे धीरे-धीरे समझ आता है कि जिस जगह पर उसे खाना पहुंचाना है, वह कोई आम जगह नहीं बल्कि श्मशान या कब्रिस्तान है। महिला सिर्फ गेट तक नहीं, बल्कि अंदर काफी दूर तक खाना मंगवाना चाहती थी।
गेट पर देने की कोशिश की लेकिन ग्राहक ने किया इनकार
डिलीवरी बॉय ने साफ शब्दों में कहा कि वह कब्रिस्तान के अंदर जाकर ऑर्डर डिलीवर नहीं कर सकता और ग्राहक से खाने का पैकेट गेट पर लेने की अपील की। लेकिन महिला ने यह मानने से इनकार कर दिया। आखिरकार, डिलीवरी बॉय ने खुद को असहज महसूस करते हुए ऑर्डर कैंसिल कर दिया।
वीडियो हुआ वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स इस घटना को देखकर हैरान रह गए। कई लोगों का मानना है कि यह पूरी घटना डिलीवरी बॉय के साथ किया गया प्रैंक हो सकता है। वहीं, कुछ लोग इस बात पर ज्यादा चौंक गए कि महिला कॉल पर बिल्कुल शांत और सामान्य अंदाज में बात कर रही थी।
'दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी महिला'
कॉल में यह भी सुना गया कि महिला अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। यही बात लोगों को और ज्यादा अजीब लगी कि कब्रिस्तान जैसी जगह पर कोई इतनी सहज होकर पार्टी कैसे कर सकता है।
सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो पर यूज़र्स ने जमकर कमेंट किए- 'अब भूत भी Zomato और Swiggy से खाना मंगवाने लगे हैं।', 'महिला इतनी कूल कैसे थी? कब्रिस्तान में बैठकर फूड ऑर्डर करना भी कोई बात है?', 'यह जरूर कोई प्रैंक है, कोई इतना नॉर्मल नहीं हो सकता।', 'ऐसे मजाक करना सही नहीं है, डिलीवरी बॉय भी इंसान है।'
डिलीवरी बॉय का फैसला बना चर्चा का विषय
इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग डिलीवरी बॉय के फैसले के सपोर्ट में नजर आए। लोगों का कहना है कि किसी को भी ऐसी असहज और डरावनी स्थिति में डालना बिल्कुल गलत है।


Click it and Unblock the Notifications










