Viral Video: 70 साल के दादा का अपनी 25 साल की पोती पर आया दिल? कर लिया निकाह! लोग कर रहे थू-थू

Viral Video

Viral Video: सोचिए जरा... अगर आपको कोई कहे कि एक 70 साल के दादा ने अपनी 25 साल की पोती से शादी कर ली है, तो क्या आप यकीन करेंगे? शायद नहीं! लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो इसी चौंकाने वाली कहानी को सच बता रहा है और लोग गच्चा खा रहे हैं।

'जब ये पैदा हुई थी, तभी दिल दे बैठा था'

इस वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग साहब बड़ी बेबाकी से कहते हैं- 'जब ये लड़की पैदा हुई थी, तभी मुझे इससे मोहब्बत हो गई थी।' फिर उन्होंने सालों तक इंतजार किया और अब, जब पोती जवानी की दहलीज पर पहुंची, तो उन्होंने कर लिया निकाह। वीडियो में दोनों बड़ी खुशी से अपने रिश्ते को पवित्र बता रहे हैं।

पोती भी मुस्कुराते हुए कैमरे में बोलती है कि 'दादा ने हमेशा मुझे इज्जत दी, प्यार दिया... अब निकाह करके जिंदगी भर साथ निभाएंगे। इतना सुनकर इंटरव्यू लेने वाला भी हैरान रह गया।

वायरल वीडियो पर मचा बवाल

यूट्यूब से शुरू हुआ यह वीडियो अब Instagram, X (Twitter) और Facebook तक पहुंच चुका है। लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। कोई इस रिश्ते को लेकर खरी-खोटी सुना रहा है, कई लोग तो इसे सीधे-सीधे गुनाह करार दे रहे हैं।

स्क्रिप्टेड वीडियो या सच्ची मोहब्बत?

अब आते हैं सबसे अहम सवाल पर कि क्या ये सब सच है? कुछ फैक्ट-चेकर्स और इंटरनेट यूजर्स का दावा है कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है। यानी पूरी कहानी पहले से लिखी गई थी, और इसमें दिख रहे 'दादा-पोती' असली रिश्तेदार नहीं, बल्कि एक्टर्स हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो पहले भी सामने आए हैं जो बस व्यूज और लाइक्स के लिए बनाए जाते हैं।

कई बार लोग चौंकाने वाली कहानियों को इतना असल दिखाते हैं कि दर्शक झूठ और सच में फर्क ही नहीं कर पाते। ऐसे में इस वीडियो की भी सच्चाई पर शक लाजमी है।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X