VIRAL VIDEO: फोटोशूट के दौरान फटा कलर बम, जला दुल्हन का शरीर, चौंकाने वाला VIDEO आया सामने

VIRAL VIDEO: शादी का दिन दूल्हे और दुल्हन के लिए बहुत ही खास होता है। हर एक लड़की सोचती है कि वह शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखेगी। वह अपने लिए बेस्ट लहंगा से लेकर बेस्ट मेकअप और वेडिंग डेस्टिनेशन चुनती है। जिससे दूल्हा और दुल्हन तस्वीरें खिंचवाकर जिंदगी भर की याद बना सकें, लेकिन हाल ही में एक दूल्हा और दुल्हन का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख देखने वालों के रोंगटे खड़े गए हैं।
दुल्हन का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपनी शादी वाले दिन फोटोशूट करवा रही होती है। फोटोशूट को और भी खूबसूरत बनाने के लिए पीछे से कलर बम जलाए जाते हैं, लेकिन फोटोज और वीडियो को सुंदर बनाने की चक्कर में कपल का शादी वाला दिन बर्बाद हो जाता है।
वीडियो देख लोगों के यूं आए कमेंट्स
दरअसल होता यह है कि जैसे ही कपल फोटोज के लिए पोज देता है पीछे से कपल बम छोड़ा जाता है, लेकिन कलर बम ऊपर जाकर रंग फेंकने की जगह बीच में ही फट जाता है और दुल्हन बुरी तरह से जल जाती है। वीडियो में दुल्हन के अंत में दुल्हन की जली हुई पीठ दिखाई जाती है। कपल का यह वीडियो देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नजर लग गई है। ना की सिर्फ हिंदू धर्म में बल्कि इस्लाम धर्म में भी नजर को माना गया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- खुद तो शॉर्ट के इतने पास खड़े हो और नजर का नाम लगा रहे हो, अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखकर फोटो खिंचवाना चाहिए। वहीं तीसरे ने लिखा- इसे नजर कहेंगे या लापरवाही।


Click it and Unblock the Notifications