Viral Video: ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने कर डाला इस गाने पर डांस, फटी रह गईं मेहमानों की आंखें...
यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। लेकिन फिलहाल तो एक नई नवेली दुल्हन के डांस का वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसे यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसकी तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं।

इंटरनेट पर छाया दुल्हन का डांस वीडियो
भारत में शादी के फंक्शन हो और उसमें नाच गाना ना हो ऐसा तो नहीं हो सकता। भले ही शादी किसी भी धर्म या कास्ट की क्यों ना हो नाच गाना शादी में रंग जमा देता है। शादी के फंक्शन में रौनक ही बारातियों के डांस से आती है और उसमें भी नई नवेली दुल्हन अगर डांस कर रही हो तो फंक्शन में चार चांद लगना तो पक्का है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता हैं की एक नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल में लाल रंग का सूट पहनकर पंजाबी गाने पर ठुमकती नजर आ रही है। दुल्हन का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।
काली एक्टिवा गाने पर झूम उठी दुल्हन
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पंजाबी गाने 'काली एक्टिवा' पर ऐसा फुल एनर्जी डांस करती है कि मेहमान तो बस दुल्हन को देखते ही रह जाते हैं। दुल्हन जोरदार ठुमकों के साथ ही ऐसे एक्सप्रेशन देती है कि हर किसी के मुंह से बस वाह ही निकलती है। दुल्हन का डांस देखने बैठे मेहमान तो तारीफ कर ही रहे हैं साथ ही में वीडियो इंटरनेट पर भी काफी पसंद किया जा रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह कमेंट किए बगौर रह ही नहीं पा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है छा गईं आप तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहू हो तो ऐसी।


Click it and Unblock the Notifications











