Viral Video: मेट्रो स्टेशन में इस हालत में घुसे मनचले, लोग बोले- इनके मां बाप के लिए कलेजा बैठा जा रहा

Metro Viral Video: मेट्रो से तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी कपल के रोमांस करते तो कभी रीलबाज युवाओं के अजब गजब रील बनाते। वहीं अब एक बार फिर से विदेशी मेट्रो स्टेशन से दो लड़को का वीडियो सामने आया है जो कि काफी अतरंगी साउंड कर रहा है। ये दोनों ही लड़के अपनी हरकतों के साथ साथ अपने ड्रेसिंग सेंस से भी हर किसी को हैरान करते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक मेट्रो स्टेशन पर कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। न तो उनके पहनावे का कोई जवाब है, न ही उनकी स्टाइल और हरकतों का। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवकों में से एक ने हरे रंग का कार्टून प्रिंटेड टॉप, मिनी शॉर्ट्स और चमचमाते बूट्स पहने हुए हैं। वहीं उसका साथी कैमरे के पीछे से उसका कॉन्फिडेंस भरा वॉक और अतरंगी अंदाज शूट करता है।
यह सब एक मेट्रो स्टेशन पर हो रहा है, जहां लोग सामान्य दिनचर्या में व्यस्त हैं। लेकिन इन दो युवकों का अजीबोगरीब अंदाज हर किसी का ध्यान खींच लेता है। ग्रीन क्रॉप टॉप जिसमें कार्टून प्रिंट बना था नीली मिनी डेनिम शॉर्ट्स,लंबे चमकदार ब्लैक बूट्स,हाथ में पिंक पर्स और ओवर एक्सप्रेशन वाला फेस।
लोगों की प्रतिक्रियाएं: किसी ने उड़ाया मज़ाक, तो किसी ने सराह दिया अंदाज़!
इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन की जैसे बाढ़ आ गई हो। लोगों ने जो कहा, उसमें चौंकने से लेकर हँसी, तारीफ और ताने - सबकुछ देखने को मिलाIइस वीडियो पर हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। कुछ लोग इन युवकों की हिम्मत और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी और मजाक के साथ रिएक्ट कर रहे हैं।
एक यूजर तो देखते ही बोल पड़ा: "WAH DIDI WAH!" वहीं एक और यूज़र ने चिंता जताई और कहा: "इनके मां बाप के लिए मेरा कलेजा बैठा जा रहा है।" कुल मिलाकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया -
एक तरफ वो जो कह रहे हैं - "क्या कॉन्फिडेंस है!" और दूसरी तरफ वो, जो बोले - "कुछ भी पहनकर वायरल हो जाओ आजकल!"


Click it and Unblock the Notifications