Viral Video- क्लास रूम में छात्र- छात्रा का रोमांस, घुटनों के बल बैठकर किया प्रपोज, शर्म से लाल हो गई लड़की!

School Couple Viral Video- कॉलेजों से निकलकर अब रोमांस स्कूल की गलियों तक पहुंच गया है। इंटरनेट और मोबाइल के इस दौरान ने नाबालिग बच्चों को भी काफी मैच्योर कर दिया है और इसके सुबूत आए दिन देखने को मिलते हैं।
एक वीडियो इस वक्त तेजी से इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें क्लास रूम के अंदर एक स्कूल ड्रेस में एक नाबालिग लड़का एक नाबालिग लड़की को प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है। शाहरुख खान की फिल्म के सीन को कॉपी करता ये लड़का घुटनों के बल बैठकर फूलों का गुलदस्ता लड़की को देता है।
हालांकि लड़की पहले शरमा जाती है और क्लास में खड़े बाकी विद्यार्थियों की तरफ देखती है। लेकिन लड़के के प्रपोजल को मानते हुए वो फूल ले लेती है। इसके बाद वो लड़का उसे एक चॉकलेट बॉक्स देता है जिसको वो ले लेती है। लगातार शर्माती इस लड़की को पूरा क्लास देख रहा था और इस दौरान कोई लगातार दोनों का वीडियो भी बना रहा था।
इससे दो सवाल खड़े होते हैं.. पहला ये कि स्कूल में मोबाइल की इजाजत किसने दी? दूसरा ये कि नाबालिग बच्चे स्कूल में ही ये सब कर रहे हैं तो इसका जिम्मेदार कौन है? ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग भी रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि वीडियो काफी पुराना है।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को देखकर कुछ लोग तो भड़के हुए हैं लेकिन कुछ का कहना है कि उनको उनके स्कूल के दिन याद आ गए। एक यूजर ने लिखा, ''कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा है सब अब प्रिंसिपल आएगा फिर से सादी करवाएगा।'' एक ने लिखा, ''यही करने स्कूल जाते हैं।'' एक ने लिखा, ''स्कूल लाइफ की याद आ गई।'' एक ने लिखा, ''मैं क्यों खुश हो रहा हूं।'' एक ने लिखा, ''च्विंगम खाकर कॉफिडेंस देखिए।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications