कॉलेज की पार्टी में स्कर्ट-टॉप पहन लड़के ने किया जबरदस्त बेली डांस, मटकती कमर देख छूट गए लड़कियों के पसीने

सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी कोई अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत लेता है तो कभी कोई अपने डांस से। भले ही इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा हो, लेकिन शादी बारातों के अलावा कॉलेज में एनुअल फंक्शन और नए साल की पार्टी का भी आयोजन चल रहा है। वहीं हाल ही में एक कॉलेज की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए हैं।
लड़की की ड्रेस पहन लड़के ने किया धमाकेदार डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है एक स्टूडेंट सभी को इंप्रेस करने के लिए स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहनकर आता है। शुरुआत में तो लोग उसे देखकर हैरान रह जाते हैं, लेकिन जैसे ही लड़का स्टेज पर चढ़ता है और कमर मटकाना करना शुरू करता है लोगों की नजरें तो बस लड़के की कमर पर ही अटकी रह जाती हैं। जी हां, लड़के का डांस देख हॉल में बैठी ऑडियंस पागल हो जाती है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का रेड कलर की ड्रेस में भोजपुरी गाने पर इतना जोरदार बेली डांस करता है कि सभी की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। लोग लड़के का डांस खूब एंजॉय करते हैं।
लड़के का डांस देख दीवाने हुए लोग
बता दें कि लड़के का यह डांस वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह भाई कमाल कर दिया आपने तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपके आगे तो नोरा का डांस भी फेल तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- 100 में से 100 मिलने चाहिए आपको तो। लड़के इस डांस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











