..................... Viral Video Bihar Panchayat Head Rajkumar Paswan Vulgar Dance With Orchestra Dancer on Janmashtami - Hindi Filmibeat

Viral Video: ऑर्केस्ट्रा डांसर के लटके-झटके देख बहके नेता जी, करने लगे वल्गर डांस, भीड़ में की सारी हदें पार!

Viral Video

Viral Video: जन्माष्टमी के मौके पर जहां एक और लोग कृष्ण भगवान के पैदा होने का जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी तरफ एक नेताजी का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने उन्हें विवादों में ला खड़ा किया है। इस वीडियो में मुखिया जी की हरकतें देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

बिहार के मोतिहारी जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पंचायत मुखिया राजकुमार पासवान उर्फ अशोक पासवान को ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ अश्लील डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग मुखिया की हरकतों की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

कार्यक्रम में हुआ हंगामा

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुगौली प्रखंड के पजियारवा पंचायत की है। कहा जा रहा है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुखिया अपने ससुराल में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं मंच पर उन्होंने एक महिला डांसर के साथ डांस करना शुरू किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वे डांसर को पास पकड़कर अश्लील हरकतें कर रहे हैं। इतना ही नहीं, डांसर ने उन्हें सबके सामने किस भी कर दिया।

लोगों का गुस्सा

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि किसी चुने हुए जनप्रतिनिधि से इस तरह का बर्ताव कतई शोभा नहीं देता।

पहले भी फंसे थे विवाद में

यह पहला मौका नहीं है जब मुखिया का डांस वीडियो सुर्खियों में आया हो। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम में डांसर के साथ ठुमके लगाते दिखे थे।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने राजकुमार पासवान पर अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज कर लिया है। मोतिहारी पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं। साथ ही, कार्यक्रम आयोजित करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X