बुढ़ापा.. वो क्या होता है? 'कजरा रे' पर दादी का डांस देख ऐश्वर्या राय को भी आ जाएगी शर्म, हिल गया इंटरनेट

Old Lady dance on Kajra Re- आपने अक्सर एक कहावत सुनी होगी कि, उम्र महज एक नंबर होती है। ये बात कई लोगों पर फिट बैठती है क्योंकि कुछ लोग अपनी उम्र को भूलकर ऐसे कारनामे कर देते हैं कि लोग हैरान हो जाते हैं।
अगर आपका दिल जवां है तो यकीनन बुढ़ापा आप पे सवार नहीं हो सकता है। ऐसा ही कुछ इस वक्त देखने को मिला है जब एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जी हां, एक दादी मां का वीडियो सामने आया है जो कि शानदार डांस कर रही है।
ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के गाने पर कजरा रे कजरा रे करती इस बुजुर्ग को देखकर आप दातों तले अपनी उंगलियां दबाने वाले हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग दादी के फैन बन गए हैं।
ऐश्वर्या राय को आ जाएगी शर्म
वायरल हो रहा ये वीडियो एक मेहंदी फंक्शन का है। इस दौरान परिवार मस्ती कर रहा है और दादी को भी मौका मिल जाता है कि वो अपनी डांसिंग स्किल दिखाएं। फिल्म बंटी और बबली के गाने कजरा रे पर वो ऐश्वर्या से लेकर अमिताभ बच्चन तक के स्टेप्स करती हैं। दादी अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ एक शख्स और डांस कर रहा है।
लेकिन दादी ने पूरी लाइमलाइट बटोर ली है। सोशल मीडिया पर अब ये डांसिंग दादी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनके वीडियोज पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी बुजुर्ग का डांस वीडियो इस तरह से वायरल हुआ है। इसके पहले भी कई वीडियोज सामने आ चुके हैं।
क्या बोले लोग?
दादी के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''पुराने खिलाड़ी अभी भी मैदान में हैं।'' एक ने लिखा, ''हमें और देखना है, वो कमाल हैं।'' एक ने लिखा, ''उम्र महज एक नंबर होता है।'' एक ने लिखा, ''कल्पना कीजिए दादी जब वह 20 साल की थीं।'' एक ने लिखा, ''जवानी का आलम क्या हुआ होगा।'' एक ने लिखा, ''वाह चाची कमाल कर दिया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications