Viral Video- सैयारा देख थिएटर में किया लड़की को प्रपोज, पड़ गया जोरदार थप्पड़, हैरान कर देगा वीडियो!

Saiyaara Viral Video- अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा का बुखार लोगों के सिर से नहीं उतर रहा है। थिएटर्स से कई तरह के वीडियोज सामने आते रहते हैं और इस वक्त भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा जिसमें सैयारा देखकर एक लड़के को तमाचा पड़ गया है।
दरअसल आप देखेंगे कि इस क्लिप में तीन लोग नजर आ रहे हैं। दो लड़कियां हैं और एक लड़का है। फिल्म खत्म हो रही है और आखिरी वाला सीन चल रहा है। तीनों निकल रहे हैं औ स्क्रीन के सामने पहुंचकर लड़के ने एक लड़की हाथ पकड़ा और घुटने के बल बैठ गया।
साफ नजर आ रहा है कि वो लड़की को प्रपोज कर रहा है। पहले तो लड़की मुस्कुराती है लेकिन बाद में चीखते हुए कुछ कहती है और गाल पर थप्पड़ मार देती है। इस दौरान वहां खड़े सभी लोग इस नजारे को देख रहे थे। वीडियो अब वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
क्या बोले लोग?
वायरल वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं और इस लड़के को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''भाई, उसकी हेयरस्टाइल ने 2017-18 के दौर की याद दिला दी।'' एक ने लिखा, ''यदि उसने उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया होता तो..।'' एक ने लिखा, ''भाई इससे अच्छा तो अकेले में बोल देता बेइज्जती नहीं होती।'' एक ने लिखा, ''भाग 2 आने से पहले ही ब्रेकअप हो जाएगा।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह के तमाम वीडियोज वायरल हुए हैं।
फिलहाल सैयारा लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है और आज भी लोगों को पसंद आ रही है। मोहित सूरी की इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि ये ऐसा धमाका करने आ रही है। फिलहाल आप देखिए लड़का और लड़की का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications