महिला डांसर के साथ ऐसी हरकत करते इस शख्स की क्यों हो रही है तारीफ? लोग कर रहे हैं सलाम!

Viral Video- सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जो कि आपको खुश कर देते हैं। इन वीडियोज को देखकर लगता है कि लोग आज भी हैं जो कि हर जगह पर अपनी मर्यादा का ख्याल रखते हैं।
वायरल हो रहा वीडियो एक शख्स और स्टेज पर नाचती महिला का है। डांस कर रही तवायफ के साथ रोमांटिक होते इस शख्स की तारीफ हो रही है और इसका कारण जानकर आप हैरान होने वाले हैं।
दरअसल स्टेज पर तवायफ डांस कर रही है और इस बीच एक आदमी आता है और गाने पर रिएक्ट करने लगता है। बैकग्राउंड में आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी का गाना परदेशी परदेशी बज रहा है। ये शख्स गाने के हिसाब से सामने डांस कर रही महिला के साथ रिएक्ट करने लगता है।
मजेदार बात ये है कि इस दौरान वो महिला भी उसका साथ देती है और ये सिलसिला जारी रहता है। इस दौरान ये शख्स अपनी हद में रहता है और काफी मर्दाया में रहकर रोमांटिक अंदाज में गाने को गाता दिख रहा है।
महिला भी मुस्कुरा रही है। यही कारण है कि इस शख्स की लोग लगातार तारीफ कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि उसको अपनी हद पता है, भले ही सामने कोई भी महिला क्यों ना हो।
क्या बोले लोग
डांस वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक शख्स ने लिखा, ''खूबसूरत अभिनय, ऐसा लगता है जैसे मैं फिल्म देख रहा हूं, अच्छा काम।'' एक ने लिखा, ''राजा हिंदुस्तानी वाले गाने से भी बढ़िया।'' एक ने लिखा, ''भाई ने मर्यादा में रहकर एक्टिंग की हे सैल्यूट हे भाई को।''
एक ने लिखा, ''भाई ने दिल जीत लिया।'' एक ने लिखा, ''जितनी बार वीडियो को देखो उतना कम है मजा आ गया भाई।'' एक ने लिखा, ''वाकई में बहुत सुन्दर परफॉर्मेंस है भाई की।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
