चलती ट्रेन के सामने 'चचा' ने किया ऐसा काम, देखकर दंग रह गए लोग, यमराज की भी फटी रह गई आंखें!

viral railway video India

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यह वीडियो भारत के किसी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां एक बुजुर्ग शख्स मौत के बेहद करीब पहुंचकर भी जिंदा बच निकलता है।

पटरी पर बैठा था बुजुर्ग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति रेलवे ट्रैक के बिल्कुल पास बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह नीचे पेशाब या शौच करने के लिए उतरे थे, क्योंकि उनके हाथ में पानी की बोतल भी दिख रही है। तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन उनकी ओर आती दिखती है।

ट्रेन का ड्राइवर लगातार हॉर्न बजाकर उन्हें चेतावनी देता है, लेकिन चाचा बिना घबराए शांति से उठते हैं, प्लेटफॉर्म पर चढ़ते हैं और ठीक वक्त पर किनारे हट जाते हैं। कुछ ही सेकंड में ट्रेन उनके बिल्कुल पास से गुजरती है और वहां मौजूद लोगों की सांसें थम जाती हैं।

मौत से चाचा का सामना

यह पूरा वाकया स्टेशन पर मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कैसे कुछ सेकंड की देरी उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। लेकिन उन्होंने पूरी शांति और संयम के साथ खुद को बचा लिया।

सोशल मीडिया पर मिला मिला-जुला रिएक्शन

यह वीडियो X (पहले ट्विटर) पर @Anand_thunder नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा- 'लगता है चाचा का यमराज के साथ उठना-बैठना है।' वीडियो अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने इस घटना को लेकर मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा- 'चाचा तो रोज यमराज के साथ नाश्ता करते होंगे।' दूसरे ने लिखा- 'ऐसा लग रहा है जैसे यमराज कह रहे हों, अभी मत आ भाई, आराम से अपना काम कर ले।'

हालांकि कुछ लोगों ने बुजुर्ग की इस हरकत को खतरनाक बताया और कहा कि रेलवे ट्रैक पर बैठना या पार करना बेहद खतरनाक है। एक यूजर ने लिखा- 'ऐसे हादसे त्योहारों से ठीक पहले जानलेवा साबित हो जाते हैं, इसलिए ऐसी गलती कभी न करें।'

इस घटना ने लोगों को एक बार फिर याद दिलाया है कि रेलवे ट्रैक पर जरा सी लापरवाही भी जान के लिए खतरा बन सकती है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X