बेटी के पति पर आया बदचलन मां का दिल, दामाद के बच्चे भी किए पैदा, सबकी नाक के नीचे चल रहा था रोमांस

भारत जैसे देश में रिश्तों की काफी अहमियत होती है। हर कोई रिश्तों की मर्यादा को निभाने की कोशश करता है। लेकिन कुछ ऐसे मामले भी सामने आते हैं जो रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने परिवार से जुड़ी ऐसी कहानी साझा की, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया।
रेडिट पर एक महिला ने किया बड़ा खुलासा
रेडिट के एक ग्रुप r/TrueOffMyChest पर एक यूजर (@blownupmarriage1) ने कुछ साल पहले एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उस महिला ने अपनी फैमिली लाइफ की चौंकाने वाली सच्चाई सामने रखी। महिला ने लिखा कि उसकी मां और पति पिछले 22 सालों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। इस रिश्ते का खुलासा तब हुआ जब उसने अपनी मां और पति को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में खुद अपने बेडरूम में पकड़ लिया।
शुरुआत से साथ थे पति-पत्नी
महिला ने बताया कि वो और उसका पति 15 साल की उम्र से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 17 साल की उम्र में जब वह प्रेग्नेंट हुई, तो माता-पिता ने उन्हें अपने घर में रहने दिया। अगले साल उन्होंने शादी कर ली और पिता ने उनके रहने के लिए पास ही एक घर भी दिलवा दिया।
चार बच्चों की मां और फिर एक हादसा
महिला ने बताया कि वह पहले ही चार बच्चों की मां थी और एक बार फिर से 7 महीने की गर्भवती थी। एक बार वह अपनी सहेलियों के साथ ट्रिप पर गई, लेकिन एक दिन पहले ही वापस लौट आई। जब वह अपने बेडरूम में पहुंची, तो उसकी दुनिया ही पलट गई। उसने अपनी मां और पति को एक साथ देख लिया। पूछने पर पति ने कबूल किया कि उनका अफेयर शादी से पहले से चल रहा है।
डीएनए टेस्ट में हुआ बड़ा खुलासा
इस घटना के बाद महिला को शक हुआ कि उसके छोटे जुड़वां भाई और सबसे छोटा भाई उसके पति के बच्चे हो सकते हैं। जब उसने अपने पिता को पूरी बात बताई, तो उन्होंने डीएनए टेस्ट करवाया। रिपोर्ट्स ने इस आशंका को सही साबित कर दिया - दोनों जुड़वां बेटे असल में उसके पति के ही बच्चे थे।
परिवार में भूचाल
यह खबर पूरे परिवार में आग की तरह फैल गई। महिला के पिता ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। मां अब अपनी बहन के घर रह रही है, जबकि महिला ने अपने पति से तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना ने महिला की पूरी जिंदगी बदल कर रख दी।
मां ने बेटी पर ही मढ़ा इल्जाम
महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अब उसकी मां इस पूरी घटना का दोष उसी पर डाल रही है। वह कह रही है कि बेटी ने उसका घर उजाड़ दिया और इसी वजह से उसकी नौकरी भी चली गई। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला को भरपूर सपोर्ट किया। यूज़र्स का कहना था कि महिला ने बिल्कुल सही किया और दोषी उसकी मां और पति हैं, जिन्होंने रिश्तों के साथ धोखा किया।


Click it and Unblock the Notifications