19 मिनट का वायरल MMS: आखिर क्यों लड़कियों को निशाना बना रहे स्कैमर्स? एक क्लिक पहुंचा सकता है जेल!

19 Minute Viral MMS: नवंबर 2025 के आखिरी दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अचानक तेजी से वायरल होने लगा। दावा किया गया कि यह वीडियो 19 मिनट 34 सेकंड का है और इसमें एक होटल रूम में एक युवा कपल को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है।
वीडियो में सच्चाई की पुष्टि नहीं
लेकिन अब तक इस वीडियो की सच्चाई की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न किसी बड़ी मीडिया संस्थान ने इसे सही माना है, न ही किसी फैक्ट-चेकिंग एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने भी अब तक वीडियो में दिख रहे लोगों के नाम सामने नहीं रखे हैं।
साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह वीडियो डीपफेक या AI से एडिट किया गया फर्जी वीडियो हो सकता है क्योंकि इसके 'सीजन 2' और 'सीजन 3' जैसे कई वर्जन भी वायरल किए जा रहे हैं, जो आमतौर पर AI-जनरेटेड कंटेंट की पहचान होती है। इसलिए इस तरह के वीडियोज को देखने से पहले सावधानी बरतें।
स्कैमर्स लड़कियों को क्यों टारगेट कर रहे हैं?
इस वीडियो की असलियत चाहे जो भी हो, इसका असर कई मासूम लोगों पर पड़ रहा है। खासकर कई यंग गर्ल्स और इन्फ्लुएंसर्स को गलत तरीके से इस वीडियो से जोड़ा जा रहा है। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं और उनका नाम इस वीडियो से जोड़कर उनकी इमेज खराब की जा रही है।
एक इन्फ्लुएंसर ने तो खुद सामने आकर कहा कि वह वीडियो में नजर आने वाली लड़की नहीं है। उसने लोगों से गुजारिश की कि उसे टैग करना बंद करें। यह घटना दिखाती है कि फर्जी वीडियो और डिजिटल गलत जानकारी कितनी तेजी से किसी की जिंदगी को नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि आरोप पूरी तरह झूठे हों।
ये वीडियोज लड़कियों की इमेज को ज्यादा प्रभावित करते हैं और जब ऐसे वीडियोज में किसी लड़की का नाम जुड़ता है तो मामला तेजी से वायरल होता है। यह एक वजह हो सकती है स्कैमर्स ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के लालच में लड़कियों को शिकार बना रहे हैं।
19 मिनट वाला वायरल MMS शेयर करना क्यों खतरे में डाल सकता है?
ऐसे वीडियो देखना या शेयर करना सिर्फ गलत ही नहीं, बल्कि कानूनी रूप से भी अपराध है। भारतीय कानून के तहत IT Act 2000 और IPC की संबंधित धाराओं के अनुसार किसी भी अश्लील, बिना सहमति वाले निजी वीडियो को शेयर करना, फॉरवर्ड करना या असली बताकर फैलाना केस बन सकता है, जिसमें 5 साल तक की जेल और भारी जुर्माना शामिल है।
साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों के अनुसार, इंटरनेट पर मिलने वाले फुल वीडियो देखने के लिंक ज्यादातर फिशिंग लिंक होते हैं। इन पर क्लिक करते ही आपके फोन या लैपटॉप में वायरस या मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है, जो आपकी बैंक डिटेल्स, लॉगिन पासवर्ड, और अन्य निजी जानकारी चुरा सकते हैं।
इसी वजह से अधिकारियों ने लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी वीडियो पर क्लिक न करें, न उसे डाउनलोड करें, न ही किसी को फॉरवर्ड करें। वरना आप कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं और साइबर क्राइम का शिकार भी हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











