19 Minute Viral Video से बदनाम हुई हमशक्ल की सच्चाई आई सामने, इन लड़कों ने बनाया था MMS

19 Minute Viral Video: पिछले कुछ दिनों से 19 मिनट 34 सेकंड वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब से यह क्लिप सामने आया है लोग इस वीडियो में नजर आ रहे कपल की जमकर खोज बीन कर रहे हैं, लेकिन कुछ भी हत्थे नहीं लगा। ऐसे में लोगों को एक एकाउंट मिला। जहां लड़की अपने डीपफेक वीडियो को लेकर बुरी तरह रोती नजर आ रही थी। लोगों को लगा कि 19 मिनट वाला वीडियो इसी लड़की का है और स्वीट जन्नत नाम की लड़की घसीटे में आ गई।
डीपफेक वीडियो का सच आया सामने
स्वीट जन्नत ने यह साफ किया कि 19 मिनट वाली वह लड़की वह नहीं हैं उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इस घटना से पहले स्वीट जन्नत का भी एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद स्वीट जन्नत बुरी तरह से रोती बिलखती नजर आई थीं। स्वीट जन्नत के माता पिता भी उनके साथ नजर आए। स्वीट जन्नत ने बताया कि किसी ने उनके चेहरे का स्क्रीनशॉर्ट लेकर डीपफेक वीडियो बनाया है। लेकिन वह वीडियो अलग है और ये 19 मिनट वाला अश्लील वीडियो अलग है वह लड़की वह नहीं हैं।
लड़कों ने मांगी स्वीट जन्नत से माफी
वहीं बता दें कि जिसने भी स्वीट जन्नत का डीपफेक वीडियो बनाया वो लड़के पकड़े गए। स्वीट जन्नत ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह दोनों लड़के हाथ जोड़कर स्वीट जन्नत से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने AI की मदद से स्वीट जन्नत का फेक वीडियो बनाया था। चूंकी उसी समय पर 19 मिनट वाला एमएमएस भी वायरल हुआ और लोग स्वीट जन्नत को एमएमएस वाली लड़की समझ बैठे। जिस वजह से स्वीट जन्नत परेशान हो गई थीं। स्वीट जन्नत ने कई बार यह साफ किया कि 19 मिनट वाली लड़की वह नहीं हैं। और जो पहले जिस वजह से वह परेशान थीं वह दिक्कत अब पूरी तरह से सॉल्व हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











