Viral MMS 19 Minute Link: सिर्फ शेयर करना ही नहीं, अगर देख भी लेंगे तो जाएंगे सलाखों के पीछे!

viral video 19 minute 34 seconds

19-minute viral video link: आजकल सोशल मीडिया पर हर कोई वायरल होना चाहता है। लेकिन कई बार यही वायरल ट्रेंड बड़ी परेशानी बन जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर एक अजीब सा सर्च ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है- 'viral video 19 minute 34 seconds'।

इसके साथ viral video 19 और 19 minute viral video link जैसे कीवर्ड भी लगातार सर्च किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि एक लड़का और लड़की का 19 मिनट का कोई वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर खूब बातें फैल रही हैं।

क्या 19 मिनट वाला वीडियो सच में असली है?

सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि यह वीडियो किसी होटल में बनाया गया था और इसमें दो टीनएजर्स नजर आ रहे हैं। लेकिन इस पूरे मामले में कई बातें साफ नहीं होतीं- यह वीडियो कहां का है, कोई नहीं जानता। वीडियो में दिख रहे दोनों लोगों की पहचान भी नहीं पता। इस वीडियो को लेकर पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।

इन सब कारणों से ये शक बढ़ जाता है कि यह वीडियो असली नहीं, बल्कि AI से बनाया गया, एडिट किया हुआ, या पूरी तरह फर्जी हो सकता है।

'सीक्विल वीडियो' ने और बढ़ाई उलझन

इसी दौरान एक और वीडियो सामने आया है, जिसे इस वायरल वीडियो का 'सीक्विल' बताया जा रहा है। दावा है कि इसे भी AI की मदद से बनाया गया है। हो सकता है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ असली क्लिप हों और बाकी हिस्से AI से बनाए गए हों।

इस अफवाह के कारण कई ऐसी लड़कियों को ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है, जिनका इस वीडियो से कोई लेना-देना नहीं था। कुछ लड़कियों ने सामने आकर कहा कि उनकी शक्ल भी वीडियो वाली लड़की जैसी नहीं है। इससे साफ होता है कि बिना जांचे किसी वायरल वीडियो को सच मान लेना नुकसानदायक हो सकता है।

ध्यान देने वाली बातें

कई लोग पैसे लेकर इस वीडियो की लिंक बेचने की कोशिश कर रहे हैं, और कुछ इसे बिना सोचे-समझे शेयर भी कर रहे हैं। लेकिन ऐसा करना कानून के खिलाफ है। चाहे वीडियो असली हो या नकली, इसे फैलाने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

क्या सजा हो सकती है?

IT Act 2000 के तहत धारा 67- अश्लील कंटेंट शेयर करने पर 5 साल की जेल और 10 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। धारा 67A- यौन सामग्री फैलाने पर 7 साल की जेल और भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। धारा 67B- नाबालिग से जुड़ा अश्लील कंटेंट शेयर करने पर पहली गलती पर 7 साल की जेल और 10 लाख रुपये जुर्माना और दोबारा वही अपराध करने पर और भी कड़ी सजा हो सकती है।

सोशल मीडिया पर समझदारी से रहें

आज AI की मदद से नकली वीडियो और एडिटेड क्लिप बनाना बहुत आसान हो गया है। इसलिए किसी भी वायरल वीडियो पर यकीन करने या उसे शेयर करने से पहले जरूर सोचें। एक छोटी सी गलती बड़ी कानूनी मुसीबत बन सकती है। सावधान रहें और ऐसे कंटेंट से दूर ही रहें।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X