..................... Viral girl Monalisa will be seen in a music video with Utkarsh Singh - Hindi Filmibeat

पहली म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं वायरल गर्ल मोनालिसा, खुद किया खुलासा

Viral Girl Monalisa First

Viral Girl Monalisa First Music Video: प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 से हर तरफ मशहूर हुई वायरल गर्ल मोनालिसा इस समय खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। इतना ही नहीं आपको बता दे कि लगातार उनको काम मिल रहे हैं और वह बहुत ज्यादा कामों में बिजी भी हो गई है। मोनालिसा को फिल्मों में कास्ट करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को कुछ वक्त पहले गिरफ्तार भी किया गया था।

लेकिन अब इसी बीच वायरल गर्ल मोनालिसा का हैरान कर देने वाला वीडियो जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल आपको बता दें कि इस वीडियो में मोनालिसा खुलासा करती हुई नजर आ रही है कि वह एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। इस वीडियो में उनके साथ में सिंगर और एक्टर उत्कर्ष सिंह भी नजर आ रहे हैं।

वैसे तो इस वीडियो को उत्कर्ष सिंह के इंस्टाग्राम से ही शेयर किया गया है और इसमें मोनालिसा को भी देखा जा सकता है। वह कहती है कि हम एक नया म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं और आप हमें खूब प्यार दें। इसके बाद में उत्कर्ष सिंह भी कहते हैं कि हम आपके बीच एक म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं और मैं चाहता हूं कि आप इसको बहुत ज्यादा प्यार दें। मोनालिसा की यह पहली म्यूजिक वीडियो होगी। बहुत जल्दी इसकी शूटिंग भी होगी।

अब लगातार मोनालिसा का यह वीडियो जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और काफी सारे जो उनके फैंस हैं वह भी खुश हो गए हैं कि वो अब अपने करियर में आगे बढ़ रही है। लेकिन इसके बावजूद भी मोनालिसा को काफी सारे लोग ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं और उनका कहना है कि अब मोनालिसा को जैसे-जैसे काम मिल रहा है उनका लुक बदलता जा रहा है।

Read more about: viral girl monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X