Aishwarya Rai जैसी बनना चाहती हैं Monalisa? वीडियो देख लोग बोले- हूर की परी...

Viral Girl Monalisa Wants To Be Like Aishwarya Rai: प्रयागराज में लगे महाकुंभ से मशहूर हुई मोनालिसा इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि लगातार वह किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियों में आती रहती हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा द्वारा उनको फिल्म में कास्ट किया गया है और इसी के चलते वह रोजाना कहीं ना कहीं ट्रैवल भी कर रही है।
लेकिन अब इसी बीच मोनालिसा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें एबीपी न्यूज़ का एक रिपोर्टर उनसे बातचीत करता हुआ देखा जा सकता है। रिपोर्टर ने मोनालिसा को कहा कि आप बात काम करती हैं और हंसती ज्यादा है। इस पर मोनालिसा मुस्कुरा जाती है।
मोनालिसा आगे वीडियो में कहती है कि ऐश्वर्या राय से। इस पर रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया कि क्या आप ऐश्वर्या राय जैसी बनना चाहती हैं तो मोनालिसा ने हां में जवाब दिया। इस पर रिपोर्टर ने मोनालिसा को कहा कि ऐश्वर्या राय तो विश्व सुंदरी है। तो क्या आपको लगता है कि आप उनके जैसी हैं? मोनालिसा कहती है कि लगता तो नहीं है।
https://www.instagram.com/reel/DFEnav4PCS6/?utm_source=ig_web_copy_link
अब लगातार वायरल गर्ल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो पर अब काफी सारे लोग कमेंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इतनी भी हूर की पारी नहीं है ये। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि और बोलो इसको कि तुम खूबसूरत हो बहुत बैठ गई है ना आसमान पर।


Click it and Unblock the Notifications











