एक बार फिर से महाकुंभ में जाना चाहती हैं वायरल गर्ल मोनालिसा, बोलीं- गंगा मैया ने मुझे...

Monalisa On Mahakumbh: प्रयागराज में लगे महाकुंभ से मशहूर हुई मोनालिसा इस समय काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई है। साथ ही साथ वह रोजाना किसी न किसी इवेंट में जाती हुई भी नजर आ रही है और कुछ दिन पहले ही नेपाल का उनका एक डांसिंग वीडियो भी जमकर वायरल होता हुआ दिखाई दिया था। जो लोगों को काफी पसंद भी आया था।
लेकिन एक बार फिर से मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में वह इंटरव्यू में बात करती हुई देखी जा सकती हैं। इस वीडियो के दौरान मोनालिसा से जब सवाल किया गया कि क्या वह 12 साल के बाद जब कुंभ लगेगा तो वह जाना चाहेंगी?
इस पर मोनालिसा ने जवाब देते हुए कहा कि "हां बिल्कुल मैं जरूर जाना चाहूंगी। गंगा मैया की वजह से ही मुझे यह सब मिला है।" अब लगातार मोनालिसा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जानकारी के लिए आपको बता दें कि जल्दी ही वह फिल्मों में भी नजर आने वाली है। अनुज मिश्रा द्वारा उन्हें फिल्म में कास्ट किया गया है।
लेकिन मोनालिसा की इस वायरल हो रही वीडियो पर लगातार काफी सारे कमेंट भी आते हुए देखे जा सकते हैं। काफी सारे लोगों का यह भी कहना है कि क्या मोनालिसा एक बार फिर से जो कुंभ लगेगा उसमें माला बेचने जाएंगी। हालांकि काफी सारे लोग उनकी तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











