वायरल गर्ल मोनालिसा के गाने का फर्स्ट लुक रिलीज, सफेद सूट में परि बनकर इस एक्टर के साथ किया रोमांस

Viral Girl Monalisa

Viral Girl Monalisa Song First Look: महाकुंभ 2025 का वो चेहरा जिसकी किस्मत इस मेले में सबसे ज्यादा चमकी वो है माला बेचने वाली खूबसूरत लड़की मोनालिसा। मोनालिसा की लाइफ अब पूरी तरह से बदल चुकी है। बहुत जल्द मोनालिसा का गाना भी रिलीज होने को तैयार है। इस गाने से मोनालिसा का फर्स्ट लुक सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मोनालिसा ने अपने पहले गाने की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं। मोनालिसा सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो कर रही हैं। इसी एल्बम से उनका फर्स्ट लुक अब आउट हो चुका है।

उत्कर्ष और मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों शूटिंग करते हुए नजर आए। दोनों ने व्हाइट आउटफिट कैरी की है। तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा गया कि, "हमारे साथ बने रहें! हमारे अपकमिंग ट्रैक का पहला लुक बस आने ही वाला है।"

मोनालिसा इन तस्वीरों में व्हाइट कलर का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। कजरारे नैना, खुले स्ट्रेट बाल, माथे पर बिंदी और कानों में बड़े झुमके पहने हुए मोनालिसा गजब की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस भी उनका ये लुक देख मोनालिसा के दीवाने बन चुके हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. बता दें कि मोनालिसा ये गाना एक रोमांटिक ट्रेक होने वाला है।

इससे पहले अपने म्यूजिक वीडियो की जानकारी देते हुए मोनालिसा और उत्कर्ष ने बताया था कि, 'नमस्कार दोस्तों हम एक म्यूजिक वीडियो ला रहे हैं। आप हमें ढेर सारा प्यार दीजिए। उत्कर्ष सिंह ने कहा, मैं चाहता हूं आप इसे ढेर सारा प्यार दें। ये मोनालिसा की पहली म्यूजिक वीडियो है और हम इसका बहुत जल्द शूट करने वाले हैं। अपडेट्स् के लिए बने रहिए। थैंक्यू।"

Read more about: monalisa bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X