कब शादी करेंगी वायरल गर्ल मोनालिसा? बोलीं- मेरे मम्मी-पापा ने...

Viral Girl Monalisa On Her Marriage: प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 से मशहूर हुई वायरल गर्ल मोनालिसा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनको अब काफी काम मिलने लगा है और वह पूरी मेहनत के साथ में काम कर भी रही है। अब जल्दी ही वह फिल्मों में भी डेब्यू करने जा रही है और कई शूट भी कर रही है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने जवाब भी दिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोनालिसा अभी के वक्त में अपने काम में काफी व्यस्त हैं और आए दैनिक सोशल मीडिया पर रील्स भी शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब उनका एक वीडियो जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें वह शादी को लेकर जवाब देती हुई भी देखी जा सकती है कि वह कब शादी करेंगी?
जब वायरल हो रहे इस वीडियो में मोनालिसा से शादी को लेकर सवाल किया जाता है तो वह कहती है कि "मम्मी पापा मना करते हैं। मैं भी मना कर देता हूं और मुझे शादी नहीं करनी है। मेरे वायरल होने से पहले भी मेरे मम्मी पापा ने कहा था कि जब आप चाहोगे तब ही शादी होगी। इसीलिए मैं भी उनको कहती थी कि मैं तो कभी यहां नहीं कहूंगी और मम्मी पापा को छोड़कर कौन जाएगा।"
अब वायरल गर्ल मोनालिसा का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। बता दें कि कुछ वक्त पहले उन्होंने ब्राइडल फोटोशूट करवाया था और इसकी तस्वीरें भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लाल लहंगे में वह काफी ब्यूटीफुल लग रही थी और लोगों की भी नजर उनसे है नहीं रही थी। हालांकि काफी लोगों का यह भी कहना था कि मेकअप से मोनालिसा की खूबसूरती थोड़ी सी कम हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











