मेकअप कर वायरल गर्ल मोनालिसा का बदला पूरा लुक, भड़के लोग, बोले- वैसी ही लगोगी...

Viral Girl Monalisa Makeover Video: प्रयागराज के महाकुंभ से फेमस हुई वायरल गर्ल मोनालिसा आज के वक्त में काफी ज्यादा छा चुकी है। सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर वीडियो और तस्वीरों को शेयर करती नजर आती है। लेकिन अब मोनालिसा में काफी बदलाव आ चुका है और महाकुंभ और अभी के लुक को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। अब वह पहले से काफी बदल चुकी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में मोनालिसा का मेकअप करते हुए एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद में काफी सारे लोग तो भड़क गए हैं। हालांकि काफी सारे लोगों को वायरल गर्ल मोनालिसा का यह बदला हुआ रूप काफी पसंद आ रहा है। वह उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
दरअसल आपको बता दें कि वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में मोनालिसा मेकअप करवाती हुई नजर आई। इस दौरान उनके चेहरे पर बहुत ज्यादा सफेद करके मेकअप लगाया गया। जिससे उनका लुक काफी ज्यादा बदल गया। बालों से लेकर चेहरे तक सब कुछ एकदम से बदल गया था। इसके बाद में उनका लहंगा पहनाया गया। वीडियो में तीन लोग उनको तैयार करते नजर आए।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ज्यादातर लोग वायरल गर्ल मोनालिसा का सिंपल लुक ही पसंद करते हैं। इसी के चलते कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि कितना भी मेकअप कर लो वैसी ही लगोगी। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि बहुत ही खूबसूरत।


Click it and Unblock the Notifications