'मैं 5 साल तक उनके साथ...', सनोज मिश्रा को जेल भेजने वाली लड़की का बयान, बोलीं- मैंने FIR लिखी और...

Director Sanoj Mishra Arrest Rape Case Girl Video Viral: प्रयागराज के महाकुंभ से फेमस हुई मोनालिसा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर वह किसी न किसी वजह के चलते वायरल होती रहती है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा द्वारा उनको एक फिल्म भी ऑफर की गई थी और इसके चलते वह एक्टिंग सीख रही थी।
लेकिन कुछ दिन पहले खबर आई की डायरेक्टर सनोज मिश्रा को रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और एक लड़की ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब इसी लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जो कह रही है कि उसने रेप का मामला दर्ज नहीं किया।
वायरल हो रही है वीडियो में यह लड़की कहती है कि "मैं 5 साल से सनोज मिश्रा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी और जो चीजें थी वह मेरी मर्जी से थी। जब कोई लिव-इन में रहेगा तो लड़ाई झगड़े तो आम बात है। यह सब तो हर फैमिली में होते हैं। तो उन्हें सब चीजों को लेकर मैं परेशान थी और लोगों ने मुझे और ज्यादा बहका दिया।"
इस लड़की ने आगे वीडियो में कहा कि "इसके बाद हमारी लड़ाइयां बढ़ती चली गई थी। यह समझ लीजिए कि सनोज जी की किस्मत खराब है या मेरी।" जब इस लड़की से सवाल किया गया की किस्मत तो सनोज मिश्रा के खराब है क्योंकि वह जेल में गए तो आपकी किस्मत कैसे खराब हुई।
तब इस लड़की ने जवाब देते हुए कहा कि "कहीं ना कहीं मेरी भी किस्मत खराब है कि मैं लोगों के षड्यंत्र में शामिल हो गई। तब सनोज जी से मेरा कांटेक्ट नहीं हो पा रहा था क्योंकि वह मणिपुर गए हुए थे। अपनी फिल्म द डायरी का मणिपुर की लोकेशन देखने के लिए वह गए हुए थे। तो इसीलिए मेरी उनसे बातचीत तब बंद थी।"
इस लड़की ने आगे वीडियो में कहा कि "तब ये लोग मुझे बहकाए जा रहे थे। काफी लोगों ने कहा कि मैं हेल्प करूंगा और मैं अपने हाथों से FIR लिखा। लेकिन जो सनोज मिश्रा जी पर रेप की धाराएं लगाई गई है वह मैंने नहीं लिखा।" अब लगातार इस लड़की का यह वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











