सनोज मिश्रा के गिरफ्तार होते ही फूट-फूटकर रोई मोनालिसा, लोग बोले- करियर शुरु होने से पहले ही खत्म

Monalisa Cried Video Viral: वायरल गर्ल मोनालिसा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि अक्सर वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। साथ ही कोई ना कोई वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई कि वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार हो गए हैं। उन पर रेप का आरोप है।
लेकिन अब इसी बीच वायरल गर्ल मोनालिसा की रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि पहले तो वह एक कमरे में बैठी हुई होती हैं। लेकिन फिर वह जैसे ही बाहर आती है तो उनकी आंखों से आंसू छलक उठते हैं।
इस दौरान मोनालिसा को उनके परिवार के लोग संभालते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वैसे तो वायरल गर्ल का यह वीडियो पुराना है जब वह अपनी फिल्म के लिए बाहर जा रही थी। परिवार से दूर होने के गम में उनके आंसू निकल आए थे। लेकिन काफी लोग सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से इसको जोड़ रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनोज मिश्रा की फिल्म से ही मोनालिसा डेब्यू करने वाली थी। अब कहा जा रहा है कि मोनालिसा का करियर भी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। हालांकि यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा कि मोनालिसा का करियर अब आगे बढ़ेगा भी या नहीं।
लेकिन सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर बात करें तो आपको बता दें कि उन पर एक महिला ने काम दिलाने के बहाने शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। यहां तक कि पीड़िता ने सरोज मिश्रा पर यह भी आरोप लगाया कि वह तीन बार उनका गर्भपात करवा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications