'उन्होंने मुझे गलत नज़र से...', वायरल गर्ल मोनालिसा ने सनोज मिश्रा की खोली पोल, बोलीं- मैं हाथ जोड़कर...

Monalisa On Sanoj Mishra: प्रयागराज के महाकुंभ से मशहूर हुई वायरल गर्ल मोनालिसा इस समय इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई है। सोशल मीडिया पर आए दिन उनका वीडियो वायरल होता हुआ नजर आता है। कभी वह डांस करती तो कभी एक्टिंग करती हुई नजर आती है। बीते दिनों खबर आई थी कि मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले सनोज मिश्रा को रेप केस में गिरफ्तार किया जा चुका है।
अब इसी बीच मोनालिसा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो से पूरे इंटरनेट पर हलचल मच गई है। इस वीडियो में मोनालिसा ने डायरेक्ट सनोज मिश्रा को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही वायरल गर्ल मोनालिसा ने यह भी खुलासा किया है कि सनोज मिश्रा उनके साथ में कैसा बर्ताव करते हैं।
वायरल हो रही है वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा डायरेक्टर सनोज मिश्रा को लेकर बात करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को अपलोड करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा कि "आज कुछ बात करना चाहती हूं।" अब लगातार उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
मोनालिसा ने इस वायरल हो रही है वीडियो में बड़ी ही सादगी के साथ में कहा कि "आज मैं आपसे कुछ कहना चाहती हूं। सोशल मीडिया पर सनोज मिश्रा जी के बारे में जो भी झूठी बातें फैल रही है, वह पूरी तरीके से गलत है। वो मुझे अपनी बेटी की तरह मानते हैं और उन्होंने कभी मुझे गलत नजर से नहीं देखा।"
वायरल गर्ल मोनालिसा ने आगे कहा कि "मैं आपसे हाथ जोड़कर यही विनती करना चाहती हूं कि उनके बारे में इस तरीके की गलत अफवाहें ना फैलाएं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोनालिसा को फिल्म में कास्ट करने वाले सनोज मिश्रा पर एक महिला ने रेप और जबरन गर्भपात जैसे कई सारे गंभीर आरोप लगाए हैं।
महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा जो अपनी आंखों के चलते पसंद की गई थी। उनको डायरेक्टर सनोज मिश्रा द्वारा फिल्म में रोल ऑफर किया गया था। इसके बाद कहा जा रहा था कि वह फिल्म के लिए ट्रेनिंग ले रही है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद काफी सारे लोगों का कहना है कि मोनालिसा सनोज मिश्रा को बचाने की कोशिश कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications










